{"_id":"5e0a40928ebc3e87b3689cb5","slug":"caa-protest-miscreants-was-firing-on-dm-and-sp-for-kill-attack-in-bijnor-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों का चौंका देने वाला सच, डीएम-एसपी पर था निशाना, बरसाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उपद्रवियों का चौंका देने वाला सच, डीएम-एसपी पर था निशाना, बरसाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
फायरिंग और पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में नहटौर में उपद्रव करने वालों ने डीएम और एसपी की तरफ गोलियां बरसाई थीं। दोनों ही अफसरों के पास खड़े सिपाही मोहित को गोली लगी थी। मौके से मिले तमंचों, कारतूस और खोखे के जरिये पुलिस यह जांच करने में लगी है कि इतनी बड़ी तादाद में अवैध हथियार कहां से लाए गए। वहीं, उपद्रव के लिए गठित एसआईटी भी इन सभी बिन्दुओं पर जांच करेगी। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
2 of 6
बिजनौर उपद्रव फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में गत 20 दिसंबर को उपद्रव मचाया गया था। पथराव और फायरिंग की गई थी। गोली लगने से सुलेमान व अनस की मौत हुई थी। ओमराज, कफील व सलमान घायल हुए थे। नहटौर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी, दरोगा आशीष तोमर, सिपाही मोहित समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इनमें आठ पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। दरोगा आशीष तोमर का 9एमएम का पिस्टल भी लूटा गया था।
3 of 6
उपद्रव
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्वॉट टीम के सिपाही मोहित की ड्यूटी डीएम, एसपी के साथ लगाई गई थी। घटना के दौरान वह डीएम, एसपी के साथ था। तभी उपद्रवियों ने गोलियां बरसा दीं। सिपाही मोहित को गोली लगने से जाहिर है कि उपद्रवियों का टारगेट उसी तरफ था, जहां डीएम और एसपी खड़े थे। क्योंकि बाकी टीम दोनों अफसरों से थोड़ी दूरी पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पुलिस की गाड़ी में की गई थी तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि अनस को .32 बोर व सुलेमान को 9 एमएम की गोली लगी है। सुलेमान और अनस के परिजनों की तरफ से पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि अनस को .32 बोर की गोली कैसे लगी, क्योंकि पुलिस के पास .32 बोर का कोई हथियार नहीं है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि सुलेमान को लगी 9 एमएम की गोली दरोगा आशीष तोमर से लूटे गए पिस्टल की हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
जनकर किया था पथराव
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पुलिस को मौके से 315 व 12 बोर के 100 से ज्यादा कारतूसों के खोखे मिले हैं। चार तमंचे भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस मान रही है कि नहटौर में बवाली पूरी तैयारी के साथ आए थे। उनके पास 20 से 25 तमंचे व अन्य हथियार रहे होंगे। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि ये हथियार कहां से और कौन लोग लाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।