{"_id":"5dfd37a78ebc3e87ce3eac7e","slug":"caa-protest-miscreants-has-commit-violence-with-planning-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैयार था प्लान, जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतरे, फिर जमकर मचाया बवाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तैयार था प्लान, जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर उतरे, फिर जमकर मचाया बवाल, देखें तस्वीरें
अनुज मित्तल, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में सीएए के विरोध प्रदर्शन में बवाल पूरी तरह पूर्व नियोजित था। इसके लिए पूरी तैयारी के साथ बवाली सड़कों पर उतरे थे। अहम बात ये है कि स्थानीय ही नहीं बल्कि बाहरी लोग भी इस बवाल के पीछे थे, जो आगजनी, पथराव और फायरिंग आदि के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे। इस पूरे बवाल का इनपुट पुलिस-प्रशासन के पास भी था। लेकिन बवाली पुलिस फोर्स पर हावी नजर आए।
2 of 7
बवालियों ने जमकर पथराव किया
- फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने की तैयारी दो दिन से चल रही थी। पुलिस-प्रशासन ने भी इसे लेकर एक वर्ग विशेष के जिम्मेदार लोगों से संपर्क साधते हुए विरोध प्रदर्शन न करने के लिए बैठकें की थीं। लेकिन इन सबके बीच लगातार इनपुट मिल रहा था कि एक बड़ा वर्ग जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करेगा। बृहस्पतिवार शाम यह भी स्पष्ट हो चुका था कि नमाज के बाद भीड़ वापस हो जाएगी। लेकिन कुछ देर बाद ही हापुड़ रोड और हापुड़ चौराहा से भूमिया पुल के बीच तथा कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर आदि क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन होगा।
3 of 7
आंसू गैस गोले फैंके
- फोटो : अमर उजाला
इस विरोध के लिए पूरी तैयारी बवालियों ने पहले से कर रखी थी। इसके लिए काली पट्टियों का इंतजाम भी किया था। विरोध करने वालों ने पुलिस से बचने के लिए काली पट्टियां सड़क किनारे फल बेचने वाले ठेले वालों के पास रखी थीं। हालांकि समय रहते पुलिस को इसकी भनक लग गई। फलों के कुछ ठेले वालों से इन काली पट्टियों को ले भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगजनी और फायरिंग की थी तैयारी
4 of 7
बवालियों ने जमकर बवाल किया
- फोटो : अमर उजाला
बवाली दोपहर में दो बजे के बाद अचानक सड़कों पर फैलना शुरू हुए। भीड़ ने नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ना शुरू किया। इस दौरान इनके पास पत्थर और लाठी डंडे तो मौजूद थे ही, हाथों में पेट्रोल से भरी बोतलें और तमंचे, पिस्टल आदि हथियार भी थे। पुलिस ने जैसे ही भीड़ को बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। भीड़ में मौजूद उपद्रवियों ने सीधे फायरिंग के बीच आगजनी और पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पुलिस बल एक बार तो उल्टे पांव दौड़ पड़ा और जैसे तैसे जहां मौका मिला, खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन
5 of 7
बवाल में पुलिसकर्मी घायल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले आदि छोड़ने के साथ हवाई फायरिंग की। लेकिन बवाली पीछे नहीं हटे। बवाली भी सुरक्षित आड़ से लगातार पुलिस फोर्स पर हमला बोलते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।