फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अंधाधुंध फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर घायल, सीएम योगी के दौरे पर हुई थी ये बड़ी चूक, आखिर कौन है परमवीर

Tue, 23 Jun 2020 05:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Crime News: Firing on criminal Paramveer Tugana and the accused was take selfie with CM Yogi in Baghpat
अपराधी ने सीएम की गाड़ी के पास से ली थी सेल्फी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार में हैं और उनके इतना करीब जाकर परमवीर तुगाना सेल्फी ले रहा है। यह प्रशासन की घोर लापरवाही है। आखिर ऐसे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को मुख्यमंत्री के इतना करीब कैसे जाने दिया गया। यह उनकी सुरक्षा के लिए भी बड़ी चूक है। यह फोटो परमवीर तुगाना की फेसबुक वॉल पर तबका है, जब मुख्यमंत्री बागपत आए थे। वहीं हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर कूड़ी गांव में कार सवार दो बदमाशों ने सोमवार को अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें उसे पांच गोलियां लगीं। आगे जानिए आखिर कौन है परमवीर तुगाना...

Baghpat Crime News: Firing on criminal Paramveer Tugana and the accused was take selfie with CM Yogi in Baghpat
कुख्यात परमवीर पर फायरिंग - फोटो : amar ujala

परमवीर को लगीं पांच गोलियां, हालत गंभीर
परमवीर को कंधे और पैर समेत शरीर में पांच गोलियां लगीं। वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Baghpat Crime News: Firing on criminal Paramveer Tugana and the accused was take selfie with CM Yogi in Baghpat
परमवीर तुगाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

परमवीर ने नेताओं से बढ़ाई करीबी
परमवीर तुगाना पहले सपा में रहा। कई सपा नेताओं के साथ उसका उठना बैठना रहा। लेकिन वर्तमान में वह भाजपा के कुछ नेताओं के करीब जाने लगा था। सोशल मीडिया पर भी वह काफी सक्रिय रहता है। परमवीर सक्रिय राजनीति में आने के प्रयास में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Crime News: Firing on criminal Paramveer Tugana and the accused was take selfie with CM Yogi in Baghpat
परमवीर तुगाना पर फायरिंग - फोटो : amar ujala

मां रहीं ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत चुनाव की तैयारी
परमवीर की मां वीरमति छपरौली ब्लॉक की प्रमुख रही हैं। भाई और भाभी गांव के प्रधान रहे। परमवीर तुगाना जेल से छूटने के बाद अब जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा था। परमवीर जिला पंचायत के वार्ड-6 और उसका भाई कृष्णवीर प्रधान वार्ड-7 से चुनाव की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
Baghpat Crime News: Firing on criminal Paramveer Tugana and the accused was take selfie with CM Yogi in Baghpat
पांच लोग घायल हुए - फोटो : amar ujala

उधम के साथ मिलकर किए अपराध, बाद में हुई रंजिश
बागपत के तुगाना गांव का रहने वाले परमवीर उर्फ परमेंद्र (38) पुत्र ओमकार सिंह पिछले करीब 18 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। वर्ष 2007 में मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो हत्याओें का मुकदमा उस पर दर्ज हुआ। 12वीं की परीक्षा देकर वह दिल्ली चला गया था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। वह दिल्ली में रहकर प्रोपर्टी डीलर का काम करने लगा। मेरठ के एक युवक ने उसकी मुलाकात करनावल निवासी उधम सिंह से कराई थी। दोनों अपराध की दुनिया में साथ चले। उधम सिंह की भांजी से परमवीर तुगाना के प्रेम के चर्चे भी हुए। पुलिस जांच में सामने आया कि उधम सिंह ने अपनी भांजी की तलाश कर हत्या कर दी और हत्या का केस परमवीर के खिलाफ दर्ज करा दिया। यहीं से दोनों के बीच रंजिश हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed