फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्षद हत्याकांड : करीबी पर शक, दस लोगों से की पूछताछ, सीओ बोले- जल्द होगा चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 30 Aug 2021 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Aug 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Councilor murder Meerut: Suspicion of murder on close friend, CO said - shocking disclosure will happen soon
मेरठ में पार्षद का मर्डर। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ नगर निगम के वार्ड 80 के पार्षद जुबेर की हत्या करीबी ने ही कराई है। इस पर पुलिस का शक गहरा गया है। जमीन से जुड़े विवादों के साथ-साथ पुलिस ने जुबेर के परिवार की भी कुंडली जानी। इसमें पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।



रविवार शाम पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली। इसमें दोनों बदमाश बाइक पर हापुड़ रोड पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने सटीक रेकी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार और रिश्तेदार भले ही जमीन से जुड़े विवादों में जुबेर की हत्या होना बता रहे हो, लेकिन पुलिस दूसरे बिंदू पर भी गहनता से जांच कर रही है।

Councilor murder Meerut: Suspicion of murder on close friend, CO said - shocking disclosure will happen soon
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

शनिवार सुबह हापुड़ रोड पर संतोष नर्सिंग होम के पास शनिवार सुबह बाइक पर आए दो बदमाशों ने पार्षद जुबेर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या की थी। वह किराए की कोठी में ताला लगाकर पार्टनर सफाकत के साथ स्कॉर्पियो में जाने वाले थे, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

हत्या के बाद पता चला कि जुबेर के जमीनों से जुड़े हुए कई विवादित मामले चल रहे हैं। तीन दिन पहले उसने दो करोड़ रुपये के फ्रॉड की बात कहकर एसएसपी ऑफिस में जान का खतरा भी जताया था। मुकदमा दर्ज कराने के लिए भी परिवार और रिश्तेदारों के बीच घंटों गहमागहमी हुई थी।

Councilor murder Meerut: Suspicion of murder on close friend, CO said - shocking disclosure will happen soon
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस का दावा है कि जुबेर की हत्या का खुलासा चौंकाने वाला होगा। उसके एक बेहद करीबी से ही बड़ा अंदरूनी विवाद चल रहा है। उसने जुबेर को मरवाने के लिए धमकी भी दी थी। जुबेर घर से कब चला और किराए की कोठी में कब पहुंचा। यह सब जानकारी बदमाशों के पास थी। बदमाश मौके की तलाश में ही थे। पार्टनर सफाकत गाड़ी को कोठी से निकालकर साइड में लगा रहे थे और जुबेर कोठी में ताला लगा रहे थे। तभी बदमाशों ने जुबेर पर गोलियां चला दी।

अब पुलिस परिवार व करीबी लोगों की ही छानबीन करने में जुटी हुई है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि जुबेर की हत्या का खुलासा चौंकाने वाला होगा। इस बिंदू पर पुलिस जांच टिकी है कि जुबेर की मौत से सबसे ज्यादा फायदा किसे है। जानकारी के आधार पर मेडिकल थाना पुलिस ने 10 लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने जुबेर से विवाद वाले लोगों से भी संपर्क किया है। उनसे कुछ खास जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Councilor murder Meerut: Suspicion of murder on close friend, CO said - shocking disclosure will happen soon
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

10 लोगों से की पूछताछ
पार्षद जुबेर अंसारी की हत्या में 10 लोगों से पुलिस ने रविवार पूछताछ की। जुबेर से जुड़े कई विवाद सामने आए, जिनकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस के मुताबिक 50 बीघा, 27 बीघा और 9 बीघा जमीन के अलावा करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। मेरठ के अलावा देहरादून व मुजफ्फरनगर में भी कई विवाद जुबेर के चल रहे हैं।

विज्ञापन
Councilor murder Meerut: Suspicion of murder on close friend, CO said - shocking disclosure will happen soon
पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

दोनों पार्टनर से ली जानकारी
जुबेर के दो पार्टनर जिया और सफाकत हैं। पुलिस ने रविवार को दोनों से जानकारी ली है कि कौन से विवाद में जुबेर की हत्या हुई है। इसमें राधना के जब्बार, रवि शंकर, अब्दुल वहाब समेत कई लोगों के नाम सामने आए।

घटना के चश्मदीद सफाकत ने कई बातें पुलिस को बताई। लेकिन वह कह रहा कि जिन युवकों ने हत्या की है, वह उनको नहीं जानता है। दोनों ही लड़के 20-22 साल के हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed