बच्चों की शादी की चिंता मां से ज्यादा किसे हो सकती है। शादी के लिए महिलाएं दहेज का सामान जोड़ना शुरू कर देती हैं। बेटी और रिश्तेदारों को दिए जाने वाले कपड़े जुड़ने शुरू हो जाते हैं, यही कपड़े अब देश के काम आ रहे हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ी 11 छात्राओं ने अपने घर में जरूरतमंदों के लिए मास्क बनाने की मुहिम शुरू की है। लॉकडाउन की वजह से कपड़ा नहीं मिला तो माताओं ने संदूक खोले और कपड़े मास्क बनाने को दे दिए। पेश है रोहित अग्रवाल की ये खास रिपोर्ट...
पीएम मोदी की अपील के बाद देश सेवा में जुट गईं ये छात्राएं, जरूरतमंदों के लिए कर रहीं काम, देखें तस्वीरें
रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:02 AM IST
सार
- एनएसएस की 11 छात्राओं ने शुरू की मुहिम, परिजनों ने किया सपोर्ट
- लॉकडाउन में कपड़ा नहीं मिला तो माताओं ने खोले अपने संदूक
- बच्चों की शादी के लिए जोड़कर रखा कपड़ा मास्क बनाने को दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन