फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: लॉकडाउन का नहीं किया पालन, 50 के खिलाफ मुकदमे दर्ज, अब कर्फ्यू की तैयारी

Tue, 24 Mar 2020 01:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Mar 2020 01:00 PM IST
सार

कोरोना वायरस को लेकर मेरठ में लॉकडाउन का पालन न करने पर जिले के अलग- अलग थानों में 50 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Meerut Lockdown News Updates: Case filed against 50 peoples for not following the lockdown
बाइक सवार लोगों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर मेरठ में लॉकडाउन का पालन न करने पर सोमवार को जिले के अलग- अलग थानों में 50 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 60 लोगों को नामजद जबकि 180 लोग अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। दिन भर में 850 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए। एसएसपी का कहना है कि मंगलवार से पुलिस लॉकडाउन का और ज्यादा सख्ती से पालन कराएगी। पुलिस-प्रशासन हालात की गंभीरता को देखते हुए कर्फ्यू भी लगा सकती है।

Coronavirus Meerut Lockdown News Updates: Case filed against 50 peoples for not following the lockdown
बेवजह घूमने वालों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने के बावजूद भी कई जगहों पर लोग बेवजह घरों से निकले, जिसके चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: कोरोना: मुजफ्फरनगर पुलिस की नई पहल, न आएं थाने, घर बैठे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Coronavirus Meerut Lockdown News Updates: Case filed against 50 peoples for not following the lockdown
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर पुलिस-प्रशासन गंभीर हैं। लॉक डाउन करने के साथ ही धर्मगुरुओं और सभी जिम्मेदार लोगों से अपील कराई जा चुकी है कि लोग घर से न निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Meerut Lockdown News Updates: Case filed against 50 peoples for not following the lockdown
लोगों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद भी काफी संख्या में लोग बेवजह अपने घरों से बाहर निकले, जिसके चलते पुलिस ने अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Meerut Lockdown News Updates: Case filed against 50 peoples for not following the lockdown
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नामजद मुकदमा दर्ज कराने के अलावा कई लोगों को पोस्टर पकड़वाकर फोटो खींचे गए। इन पोस्टर पर लिखा गया कि ‘मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा’। ‘मैं कोरोना वायरस का दोस्त हूं घर पर नहीं रहूंगा। समाज से मेरा कोई लेना देना नहीं है’। इन सभी के फोटो उनके घरों पर भेजे गए। इसके बावजूद भी लोगों की आवाजाही नहीं रुकी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का कदम उठाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed