फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP abhishek Yadav of Muzaffarnagar said that complain in police station from home

कोरोना: मुजफ्फरनगर पुलिस की नई पहल, न आएं थाने, घर बैठे करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Tue, 24 Mar 2020 12:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 24 Mar 2020 12:02 AM IST
सार

कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस ने नई पहल की है। अब लोगों को थाने आने की जरूरत नहीं है वे घर बैठे ही शिकायत करें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
SSP abhishek Yadav of Muzaffarnagar said that complain in police station from home
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना के फैलाव को देखते हुए मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने नई पहल करते हुए लोगों को थाने तक न आकर अपने घर से ही शिकायत करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर प्रार्थना पत्र (तहरीर) का फोटो खींचकर भेजने मात्र से ही पुलिस पीड़ित की हरसंभव मदद करेगी। 

विज्ञापन


कोरोना को लेकर जारी अलर्ट के बीच सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव ने नई पहल करते हुए हेल्पलाइन नंबर 969011211 जारी किया है। एसएसपी ने बताया कि जनपद के किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की शिकायत है या फिर उसे पुलिस की मदद की जरूरत है तो वह घर से ही या तो डायल-112 पर कॉल करे, या फिर हेल्पलाइन नंबर 969011211 के व्हाट्सअप पर अपने प्रार्थना पत्र (तहरीर) की मोबाइल से फोटो खींचकर मैसेज कर दें। प्रार्थना पत्र के मिलते ही संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर उसकी समस्या के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना को मात देने में रामबाण साबित होंगे ये घरेलू उपचार, इन चीजों को खाने से करें परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस तत्काल संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचेगी और जरूरी कार्रवाई करते हुए शिकायत का निस्तारण करेगी। इसके लिए किसी भी अधिकारी या थाना स्तर के अफसर के घर पहुंचने की जरूरत नहीं है। एसएसपी ने जनपद के लोगों से कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने घर पर ही रहने और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की भी अपील की।

सीयूजी नंबरों पर भी कर सकते हैं व्हाट्सअप
- एसएसपी- 9454400314
- एसपी सिटी- 9454401127
- एसपी देहात- 9454401128
- सीओ सिटी- 9454401610
- सीओ नई मंडी- 9454458179
- सीओ सदर- 9454401612
- सीओ खतौली- 9454401611
- सीओ जानसठ- 9454401613
- सीओ भोपा- 9454458180
- सीओ बुढ़ाना- 9454401615
- सीओ फुगाना- 9454458181

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed