फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिपाही भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन रही कड़ी निगरानी, जूते उतरवाए, राखी-घड़ी-कलावे खुलावाए, चाबियां भी रखवाईं

Sat, 24 Aug 2024 12:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 Aug 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Constable recruitment exam Day two: Entry after intensive checking, Monitoring by drone
अभ्यर्थियों को खोलनी पड़ीं राखियां - फोटो : अमर उजाला

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आज दूसरा दिन है। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश मिलना शुरू हो गया। वहीं उनके अभिभावक और साथ आए परिजन बाहर सड़कों के किनारे आराम करते दिखे।



बिजनौर में दूसरे दिन प्रथम पाली में 1427 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित 
कड़ी निगरानी के बीच पहली पाली की परीक्षा 12 बजे खत्म हुई। सभी केंद्रों पर पहली पाली में 1427 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 3973 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि कुल 5400 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने थे। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाने लगा था। 9:30 के बाद अभ्यर्थियों की एंट्री बंद कर दी गई। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न आसान थे। रीजनिंग करंट अफेयर्स के प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने कठिन बताया।

Constable recruitment exam Day two: Entry after intensive checking, Monitoring by drone
अभ्यर्थियों को खोलनी पड़ीं राखियां - फोटो : अमर उजाला
कलावे की भी अनुमति नहीं मिली
परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर सख्ती की गई है। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्राॅनिक्स उपकरण के साथ ही बाइक या कार की चाबी ले जाने की भी अनुमति नहीं दी गई। कलावा तक उतरवा लिया गया। कागज, पेंसिल बाॅक्स, कैलकुलेटर, पर्स, चश्मा, कैप, ज्वेलरी, खाने का सामान, मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा, घड़ी और हाथ पर बैंड भी प्रतिबंधित रहा। 
 
Constable recruitment exam Day two: Entry after intensive checking, Monitoring by drone
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
आज भी निर्धारित शेड्यूल में हो रही परीक्षा 
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा पांच दिन तक चलेगी। आज भी परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से पांच बजे के बीच होगी। इसके बाद 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Constable recruitment exam Day two: Entry after intensive checking, Monitoring by drone
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
आज दूसरे दिन पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई जो 12 बजे खत्म हुई। प्रवेश के दाैरान युवकों हाथ में बंधे कलावे, राखी आदि भी खुलवा दी गईं। कई केंद्रों के बाहर कलावे और राखी के ढेर दिखाई दिए तो कोई अपनी चाबियां अन्य लोगों को साैंपकर परीक्षा केंद्र में गया। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरू होगी जो पांच बजे तक संपन्न होगी। 

 
विज्ञापन
Constable recruitment exam Day two: Entry after intensive checking, Monitoring by drone
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन 35 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा
शुक्रवार को दो पालियों में कड़ी निगरानी में 36 केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा में 17400 में से 11311 और दूसरी पाली में 11437 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 35 फीसदी यानि 12049 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एडीजी डीके ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पालियों में 34800 अभ्यर्थियों में से 22748 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। किसी भी केंद्र से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। 
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक हुई। परीक्षा में केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम के अलावा पुलिस लाइन और लखनऊ हेड क्वार्टर में बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र पर जाने दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed