फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक तस्वीरें: गमगीन माहौल में हुआ आईबी कांस्टेबल अंकित का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

Thu, 27 Feb 2020 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Feb 2020 08:24 PM IST
सार

दिल्ली हिंसा में मारे गए आईबी के कांस्टेबल अंकित शर्मा का पैतृक गांव इटावा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।

विज्ञापन
Constable Ankit Sharma of IB was cremated in the ancestral village Etawah at Muzaffarnagar
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली हिंसा में मारे गए इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के सुरक्षा सहायक अंकित शर्मा का पैतृक गांव इटावा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। बृहस्पतिवार शाम को अंकित का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। आवास से लेकर श्मशान घाट तक उनकी अंतिम यात्रा में भारत माता की जय व वंदेमातरम् के नारे गूंजते रहे। बडे़ भाई ने अंकित की चिता को मुखाग्नि दी। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

Constable Ankit Sharma of IB was cremated in the ancestral village Etawah at Muzaffarnagar
अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव इटावा निवासी आईबी में तैनात रविंद्र शर्मा का बेटा अंकित शर्मा (25) भी आईबी में सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात थे। उनका परिवार दिल्ली के खजूरी में रहता है।

Constable Ankit Sharma of IB was cremated in the ancestral village Etawah at Muzaffarnagar
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि 25 फरवरी को शाम करीब पांच बजे वे घर से कॉलोनी का माहौल देखने के लिए निकले थे। देर रात उनके नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में दिल्ली के चांदबाग के नाले में उनका शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Constable Ankit Sharma of IB was cremated in the ancestral village Etawah at Muzaffarnagar
अधिकारियों ने दी सलामी - फोटो : अमर उजाला

परिवार के सदस्यों ने बताया कि दिल्ली की हिंसा ने अंकित शर्मा की जान ले ली। बुधवार को दिल्ली हिंसा में अंकित शर्मा की हत्या की खबर मिलते ही उनके पैतृक आवास इटावा गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Constable Ankit Sharma of IB was cremated in the ancestral village Etawah at Muzaffarnagar
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव इटावा पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। गमगीन माहौल में अंतिम दर्शनों के बाद उनकी अंतिम यात्रा में घर से लेकर श्मशान घाट तक भारत माता की जय, अंकित शर्मा अमर रहे व वंदेमातरम् के नारे गूंजते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed