फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update Meerut: सर्दी ने हद कर दी, कोहरे-बर्फीली हवाओं से बनी कोल्ड डे कंडीशन, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

Tue, 03 Jan 2023 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Jan 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
Cold day condition in western up due to fog and freezing wind winds, broke fifteen year record
यूपी में सर्दी, Winter Meeerut - फोटो : अमर उजाला

कोहरे और बर्फीली हवा से दिनभर लोग कांप रहे हैं। ठंड ने पिछले 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी 6 जनवरी तक सर्दी से राहत के आसार नहीं हैं। कोहरे से शहर से लेकर देहात तक बिजली गुल रही। सरधना के 30 गांवों को 11 घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ा। वहीं ट्रेनें भी लेट रहीं। इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल, नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस, पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस एक से चार घंटे तक लेट रहीं। बच्चे भी सुबह ठिठुरते हुए स्कूल गए। इसके अलावा कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोग भी घायल हुए। 



कोहरा रविवार रात दस बजे से ही शुरू हो गया था, जो सुबह नौ बजे तक रहा। हवा के बीच धीरे धीरे कोहरा साफ हुआ, लेकिन पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री व रात का न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी सुबह से ही कोहरा छाया रहा और दोपहर तक भी सूरज नहीं नजर आया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 6 जनवरी तक कोहरा और शीतलहर का असर इसी तरह जारी रहेगा। जब दिन और रात के तापमान में अंतर कम होता है तो गलन जैसी स्थिति बन जाती है।

Cold day condition in western up due to fog and freezing wind winds, broke fifteen year record
यूपी में सर्दी, Winter Meeerut - फोटो : अमर उजाला

चार घंटे से ज्यादा देरी से पहुंचीं देहरादून-पुरी एक्सप्रेस
कोहरे की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें सोमवार को भी चार घंटे से ज्यादा देर से पहुंचीं। रेलवे के अनुसार मुंबई से अमृतसर जाने वाली 12903 गोल्डन टेंपल मेल 46 मिनट की देरी से यहां सिटी स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन अपराह्न 3:25 बजे की बजाय शाम 4:11 बजे आई। 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। यह ट्रेन दोपहर 1:02  बजे की जगह शाम 5:04 बजे आ सकी। 18477 पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस चार घंटे 21 मिनट की देरी से पहुंची। इस ट्रेन के सिटी स्टेशन पर आने का समय दोपहर 2:52 बजे का है। यह ट्रेन शाम 7:13 बजे पहुंची। वहीं, 12055 नई दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस शाम 4:32 बजे की जगह शाम 4:45 बजे आई।

Cold day condition in western up due to fog and freezing wind winds, broke fifteen year record
यूपी में सर्दी, Winter Meeerut - फोटो : अमर उजाला
दिन भर रही कोल्ड डे कंडीशन 

भारतीय कृषि प्रणाली अनुुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि सोमवार को दिनभर कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रही। मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति है। अधिकतम तापमान फिर से 15 डिग्री से नीचे आ गया। जब तापमान 15 डिग्री से नीचे आ जाए तो कोल्ड डे कंडीशन हो जाती है। सर्दी का असर और भी ज्यादा होता है। रात और दिन सर्द होने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cold day condition in western up due to fog and freezing wind winds, broke fifteen year record
यूपी में सर्दी, Winter Meeerut - फोटो : अमर उजाला

पिछले 15 साल का 2 जनवरी का अधिकतम तापमान 
वर्ष    अधिकतम 

2008     19.5 
2009      21.5 
2010      20.5 
2011      17.6 
2012      17.9 
2013      18.7 
2014      15.4 
2016      16.2 
2017      18.9
2018      17.2 
2019      19.2 
2020      21.6 
2021      18.2 
2022     22.4 
2023     14.8

विज्ञापन
Cold day condition in western up due to fog and freezing wind winds, broke fifteen year record
यूपी में सर्दी, Winter Meeerut - फोटो : अमर उजाला

200 से नीचे आया शहर का एक्यूआई 
300 के पार पहुंचने के बाद मेरठ के वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को 200 से नीचे आ गया है। मेरठ का 188 दर्ज किया गया है, जबकि सबसे ज्यादा मुजफ्फरनगर 366 रहा है। जयभीमनगर 196, गंगानगर 190, पल्लवपुरम 178, बेगमपुल 152 और दिल्ली रोड 185 दर्ज किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed