सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को मेरठ जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित करने के साथ ही गुरुवार शाम छह बजे से शुक्रवार शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर गईं। आज जुमे की नमाज के चलते सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात कर दी गई है।
आज हाई अलर्ट पर मेरठ, बेवजह घर से न निकलें, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली, असम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और लखनऊ में सीएए के विरोध में हुए बवाल को देखते हुए पुलिस-प्रशासनिक अमला गुरुवार को सड़क पर उतर आया। शुक्रवार को अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था को प्रभावित किया जा सकता है, इसका इनपुट मिलने के बाद कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, आईजी आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी पुलिस फोर्स को लेकर सड़कों पर उतर गए।
हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया पुल और बेगमपुल पर अधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला। लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने सभी जिम्मेदार और गणमान्य लोगों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को समझाएं कि वह कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर चलने वालीं आपत्तिजनक वीडियो या पोस्ट आदि पर ध्यान न दें। धार्मिक स्थलों पर किसी तरह की बैठक या सभा आदि न करें।
बेवजह घर से न निकलें
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च निकालते हुए लोगों से कहा कि कोई ऐसा काम न करें, जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। बेवजह घर से न निकलें। अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई परेशानी हो तो सीधे पुलिस को बताएं। कोई शांति विरोधी मीटिंग करने या अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटें
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुख्यमंत्री की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी एक्शन मोड में आ गए। एसएसपी ने देर रात सभी पुलिसकर्मियों से कहा कि वे फ्रंट पर आ जाएं।
चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अगर माहौल बिगाड़ता है तो सीधे जेल भेजें। एसएसपी ने करीब 40 मिनट तक वायरलेस पर जिला पुलिस को संबोधित करते हुए कहा कि जुमे की नमाज के बाद अगर कहीं बेवजह भीड़ जमा होती है तो सख्ती से निपटा जाएगा।
जिले में शांति का संकल्प लिया
संभ्रात लोगों से बातचीत हो गई, जिन्होंने संकल्प लिया है कि जिले में शांति बनाकर रखेंगे। किसी को धरना प्रदर्शन, जुलूस या अफवाह नहीं फैलाने देंगे। इसके बावजूद कुछ शरारती तत्वों ने बवाल करने का प्रयास किया तो पुलिस उनके सख्ती से निपटेगी। -अजय साहनी, एसएसपी