टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके एक्स हसबैंड राजा चौधरी की बेटी पलक काफी बड़ी हो गईं है। जी हां, मेरठ के रहने वाले राजा और पत्नी श्वेता का साल 2007 में तलाक हो गया था और उनकी बेटी की कस्टडी श्वेता तिवारी को मिली। उनकी बेटी अब अपनी मां श्वेता के साथ ही रहती हैं।
पलक को भी अपनी मां की तरह ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक है। आज हम आपको दिखा रहे हैं पलक की कुछ खास तस्वीरें, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पलक बिल्कुल अपने माता-पिता की तरह एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहती हैं:-
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं पलक
साल 2007 में जन्मीं पलक अब 17 साल की हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस के लिए पोस्ट करती रहती हैं। पलक की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फाॅलोइंग हैं।
मां की ही तरह एक्टिंग का शौक
अपनी खुबसूरत तस्वीरों की वजह से पलक अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने फोटोशूट की कई उम्दा तस्वीरें पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर सांझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह भी मॉम श्वेता की ही तरह इंडस्ट्री में कॅरियर बनाना चाहती हैं।
जल्द शुरू करेंगी फिल्मी कॅरियर
खबर तो यह भी आईं थी कि पलक जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। कहा जा रहा था कि वह फिल्म तारे जमीं पर से फेमस हुए एक्टर दर्शील सफारी के साथ अपना फिल्मी कॅरियर शुरू करेंगी। एक इंटरव्यू के दौरान पलक ने फिल्म साइन करने की बात भी कही थी।
स्टाइल के मामले में हैं एडवांस
पलक ने कुछ समय पहले फोटोशूट करवाया था, जिसमें वह ऑफ शोल्डर टॉप और लैदर पैंट में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। पलक अपने बालों को अक्सर खुला रखती हैं। जो भी हो स्टाइल के मामले में पलक बी-टाउन की टॉप डॉटर्स से किसी भी तरह कम नहीं हैं।