यूपी के बागपत में फिल्म निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'सांड की आंख' के लिए जौहड़ी में सेट तैयार हैं। अगले दस दिन तक गांव में फिल्म की शूटिंग चलेगी। हस्तिनापुर और मवाना में भी फिल्म का एक हिस्सा फिल्माया जाएगा। डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने टीम के साथ यहां लोकेशन देखी है, जिन्हें फाइनल किया जा रहा है।
{"_id":"5c5fb4e4bdec22271a77bd05","slug":"bollywood-film-saand-ki-aankh-shooting-starts-actress-taapsee-and-bhumi-reached-baghpat-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग आज से शुरू, बागपत के इस गांव में पहुंची दो मशहूर अभिनेत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग आज से शुरू, बागपत के इस गांव में पहुंची दो मशहूर अभिनेत्रियां
Sun, 10 Feb 2019 11:18 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
bhumi pednekar
bhumi pednekar-tapsee pannu
शनिवार को जौहड़ी गांव में फिल्म की तैयारी को अंतिम रूप दिया। मेरठ रोड स्थित जिस घर में शूटिंग होनी है, उसे साल 1970 की शक्ल दी जा रही है। छप्पर के नीचे रसोई बनाई। इसके अलावा शूटिंग स्थल पर कई अन्य स्थानों का निर्माण किया जा रहा है। टीम ने कुछ स्थान को अंतिम रूप दे दिया गया है।
bhumi pednekar
इसके अलावा घास काटने की मशीन लगा दी। मकान के ऊपर बनाया सेट हटा दिया, उसे बाद में लगाया जाएगा। रविवार को हीरोइन भूमि पेडनेकर, तापसी पन्नू के दोपहर बाद यहां पहुंचने की संभावना है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हस्तिनापुर और मवाना के एक गांव में भी शूटिंग होगी। जल्द ही वहां की लोकेशन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस संबंध में छानबीन चल रही है। कुछ टीमें शूटिंग स्थल तलाशने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tapsee pannu
फिल्म में यह किरदार होंगे अहम
शूटर दादी चंद्रो तोमर का अभिनय भूमि पेडनेकर, प्रकाशो तोमर का अभिनय तापसी पन्नू, चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका प्रकाश झा करेंगे। इसके अलावा विनीत कुमार कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

इनके संघर्ष को दिखाया जाएगा
फिल्म में शूटर दादी चंद्रो तोमर, प्रकाशो तोमर के अलावा प्रकाशो की बेटी ट्रेप शूटर सीमा तोमर और चंद्रो की पोती शैफाली की भूमिका होगी। चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका खास होगी। फिल्म का टाइटल सांड की आंख सोशल मीडिया पर छा गया। जैसे ही तुषार हीरानंदानी, अनुराग कश्यप, तापसी और भूमि ने फिल्म के टाइटल का एलान किया, इसे देशभर में सराहा गया। ट्विटर पर लाखों लोगों ने बधाई दी।