मेरठ के फलावदा थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुए भीषण हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुए विस्फोट से चार मकान पलक झपकते ही जमींदोज हो गए, साथ ही दो किलोमीटर तक घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक हिल गए।
घर में रखे पटाखों में हुए विस्फोट में चार परिवारों के दर्जनों लोग घायल हुए हैं वहीं आठ साल के मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर हालत में हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारी व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। आगे तस्वीरों में देखें कितना दर्दनाक था यह हादसा:-
2 of 7
blast in meerut
- फोटो : amar ujala
धमाके की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निसार के परिवार के लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस विस्फोट की जानकारी लगते ही फलावदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सीओ मवाना भी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। निसार व उसके बेटे को भी मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर ने उन को मृत घोषित कर दिया। उधर, घायल 8 वर्षीय सायान पुत्र सादाब की बुधवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
3 of 7
blast in meerut
- फोटो : amar ujala
विस्फोट की जानकारी के बाद मेरठ से फॉरेंसिक टीम भी चार्ज करने के लिए पहुंच गई। बताया गया है कि निसार के घर में पटाखे का स्टॉक था। दीपावली पर हाईकोर्ट के प्रतिबंध लगने के चलते पटाखे नहीं बिके। पटाखे में आग लगी और सिलेंडर भी फट गया। हल्की निसार के परिजनों का कहना है कि सिलेंडर में आग लगने से धमाका हुआ।
4 of 7
blast in meerut
- फोटो : amar ujala
इस मामले की फॉरेंसिक टीम अभी जांच पड़ताल में जुटी है। फॉरेंसिक टीम का कहना है कि प्राथमिक जांच में घर में कोई ऐसा विस्फोटक सामान रखा था जिसके चलते धमाका हुआ है। देर रात तक फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
5 of 7
blast in meerut
- फोटो : amar ujala
मेरठ के रसूलपुर गांव निवासी निसार ने पाबंदी के बाद भी पटाखे बनाने का पेशा नहीं छोड़ा। मंगलवार रात घर में हुए भीषण विस्फोट में निसार और उसके बेटे की जान चली गई। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह परिवार चार पीढ़ियों से पटाखे बनाने का काम कर रहा था। बुधवार को भी फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।