फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल जा चुके भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, गाय का अपमान करने पर तोड़ दूंगा हाथ-पैर

Thu, 30 Mar 2017 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 30 Mar 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
BJP MLAs say bad, Said: I will break the hands and feet of those who insult the cow
भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान सामने आया है। विधायक ने गाय का अपमान करने वालों के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा, 'जिसे वंदे मातरम बोलने में संकोच होता और भारत माता की जय के नारे लगाने में सीना चौड़ा नहीं होता है। उनको भी नहीं छोड़ूंगा। यह बयान उन्होंने मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया।  

BJP MLAs say bad, Said: I will break the hands and feet of those who insult the cow
भाजपा

गौरतलब है कि शनिवार को शामली के थानाभवन से विधयक सुरेश राणा राज्यमंत्री बनने के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। जहां उनके स्वागत के लिए एक बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के दौरान खतौली विधानसभा से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने जब मंच से भाषण देना शुरू किया तो वो आपा खो बैठे और इस बीच उन्होंने जनता के सामने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि जो गाय का अपमान करेगा, मैं उसके हाथ-पैर तोड़ दूंगा। 

BJP MLAs say bad, Said: I will break the hands and feet of those who insult the cow
भाजपा

हद तो तब हो गई जब उन्होंने यहां तक कह दिया कि 'जो व्यक्ति वंदे मातरम बोलने में संकोच करता हो, या भारत माता के नारे लगाते हुए जिसका सीना चौड़ा न होता हो और जो गोमाता को माता न मानते हो और उनकी हत्या करते हों, तो मैंने वादा किया था कि ऐसे लोगों के हाथ पैर तुड़वा दूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLAs say bad, Said: I will break the hands and feet of those who insult the cow
भाजपा विधायक विक्रम सैनी

अपने बयान से पलटे बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने सफाई में कहा कि उनके कहने का आशय कानून को हाथ में लेना नहीं है, बल्कि गोकशी करने वालों को कानूनी कार्यवाही कर जेल भिजवाने का है। गोकशी नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भिजवाया जाएगा। विक्रम सैनी चर्चित कवाल गांव के पूर्व प्रधान हैं। 2013 के मुज़फ्फरनगर दंगों में वह रासुका में जेल गए थे। एक साल बाद जमानत पर छूटने के बाद सैनी जिला पंचायत सदस्य बने, विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खतौली से टिकट दिया, जिसमें वह एमएलए चुने गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed