फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बड़े वाहनों की एंट्री बैन, कांवड़ियों के लिए खाली हुआ हाईवे, नहीं देना होगा टोल

Thu, 21 Jul 2022 03:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jul 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
Big vehicles Ban on Delhi-Doon expressway due to kanwad Yatra, Vehicles will run on one side of the divider
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा 2022 के मद्देनजर मेरठ जिला प्रशासन ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहनों पर रोक लगा दी है। यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। पार्थ इंडिया के मैनेजर कैलाश चंद ने बताया कि मेरठ से दिल्ली जाने वाले और दिल्ली से मेरठ आने वाले कांवड़ियों से टोल की वसूली नहीं की जाएगी। मेरठ डीएम दीपक मीणा ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरें लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं बागपत में भी कांवड़ यात्रा पर 200 कैमरों की निगरानी रहेगी। साथ ही कांवड़ियों की स्वास्थय व्यवस्था की भी देखभाल की जाएगी।



मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि कांवड़ियों के लिए पानी पीने के लिए हैंडपंप की मरम्मत पूरी की जा चुकी है। हैंडपंप पर अगले हैंडपंप की दूरी भी लिखी गई है। इससे कांवड़ियों को परेशानी नहीं होगी। साइन बोर्ड भी गंगनहर पटरी पर लगा दिए गए हैं, जिससे कोई रास्ता नहीं भटकेगा। वहीं, 24 घंटे तक चलने वाले कंट्रोल रूम का नंबर भी चस्पा कर दिया गया है। परेशानी होने पर तुरंत सूचना दी जा सके। इसके अलावा विकास खंड रोहटा के अंतर्गत गंगनहर पटरी पर जटपुरा से भोला झाल तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कांवड शिविरों में सर्फाइ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। मोबाईल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। शिविरों में डिस्पोजल वेस्ट गड्ढा तैयार किया गया है। इन सभी कार्य को ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया है।

Big vehicles Ban on Delhi-Doon expressway due to kanwad Yatra, Vehicles will run on one side of the divider
Delhi-Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-दून हाईवे पर डिवाइडर के एक तरफ चलेंगे वाहन
कांवड़ियों की संख्या बढ़ते देख एनएच-58 हाईवे पर बुधवार रात 12:00 बजे से हल्के वाहनों को सिर्फ डिवाइडर के एक तरफ ही चलने की अनुमति का फैसला लिया गया है।  पुलिस का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। डिवाइडर के एक तरफ कांवड़िये चलेंगे जबकि दूसरी ओर दोनों तरफ के वाहन चलेंगे।
 

Big vehicles Ban on Delhi-Doon expressway due to kanwad Yatra, Vehicles will run on one side of the divider
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर बढ़ी कांवड़ियों की संख्या
गुरुवार सुबह से ही कांवड़ियों की संख्या हाईवे पर बढ़ गई है। इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा मद्देनजर कड़े इंतजाम कर दिए है। बुधवार रात 12:00 से पहले ही पुलिस ने व्यवस्था बनानी शुरू कर दी। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि भारी वाहनों को हाईवे पर आने से रोक दिया गया है। इसके लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। हाईवे पर 23 जुलाई से हल्के वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big vehicles Ban on Delhi-Doon expressway due to kanwad Yatra, Vehicles will run on one side of the divider
Delhi-Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला

32 सेक्टर में बांटा हाईवे
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव के मुताबिक एनएच-58 हाईवे को 32 सेक्टर में बांटा गया है। जहां पर बाइकों पर पुलिसकर्मी 24 घंटे गश्त करेंगे। एसएसपी और एसपी सिटी रोजाना इसकी निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से भी निगरानी होगी और 24 और 25 जुलाई के लिए तीन हेलिकॉप्टर मांगे गए हैं। इन हेलिकॉप्टरों से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा होगी और सुरक्षा का भी जायजा लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Big vehicles Ban on Delhi-Doon expressway due to kanwad Yatra, Vehicles will run on one side of the divider
कांवड़ यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

आईजी और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बुधवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पल्लवपुरम फ्लाईओवर, रोहटा, हापुड़ अड्डा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, घंटाघर, बेगमपुल आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed