बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ भाकियू के बैनर तले किसानों ने सोमवार को बिजनौर कलक्ट्रेट में धावा बोल दिया। बैरीकेडिंग के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और वहीं अपने पशु बांध दिए। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस की पिटाई से एक किसान का हाथ टूट गया, जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट:-
2 of 11
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने एक ट्रैक्टर का टायर सुआं मारकर फोड़ दिया तो भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वह ट्रैक्टर डीएम कार्यालय के बाहर खड़ा करा दिया। किसानों ने ट्रैक्टर ठीक न कराने पर उसे आग लगाने की चेतावनी दे डाली।
3 of 11
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार को जिले भर के किसान रशीदपुर गढ़ी चौराहे पर एकत्र हुए। उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भी रशीदपुर गढ़ी पहुंचे। वहां से जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए किसानों ने कलक्ट्रेट कूच किया।
4 of 11
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते भाकियू समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी चौक पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगा रखी थी। यहां किसानों और पुलिसकर्मियों की खूब धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। गांव गारोपुर निवासी किसान सौरभ के हाथ पर एक पुलिसकर्मी ने इस दौरान लाठी मार दी जिससे सौरभ के हाथ में फैक्चर आ गया।
5 of 11
कलेक्ट्रेट में हंगामा करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
इससे आक्रोशित किसानों ने पुलिसकर्मी से मारपीट कर दी। इस दौरान किसानों की पुलिसकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। किसान बैरीकेडिंग तोड़कर कलक्ट्रेट में घुस गए। परिसर में ही किसानों ने अपने पशु बांधे और महापंचायत शुरू कर दी।