फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाकियू ने डीएम की गाड़ी के स्थान पर खड़ा किया ट्रैक्टर, दफ्तर से गायब हुए अफसर, देखें तस्वीरें

Tue, 18 Feb 2020 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Feb 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu has protest started in the Collectorate office in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
भाकियू ने कलक्ट्रैट में खड़ा किया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की मांगों को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन के तहत दिए गए धरने में भाकियू ने घोषणा की कि एक तरफ डीएम ऑफिस पर तंबू गडे़गा और दूसरी तरह आवारा पशुओं को थानों में बांधने का काम किया जाएगा। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि तोप का प्रशासन को जो करना था कर लिया, अब 14 दिन से पहले का सारा भुगतान देने का इंतजाम करें। या तो समस्या का समाधान करो या हमें जेल भेजो। हम हर तरह से तैयार होकर आए हैं। इस दौरान भाकियू ने कलेक्ट्रेट में डीएम की गाड़ी की जगह ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

Bhakiyu has protest started in the Collectorate office in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
भाकियू का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान परेशान हो चुका है। अफसर मन मानी कर किसानों का शोषण कर रहे हैं। कौन अफसर कितना कमीशन खा रहा है, इनकी सूची जारी करने का काम भाकियू करेगी। जो गाय, भैंस दूध नहीं दे रही उन्हें भी थानों में ही बांधेंगे। मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कहा कि हम किसान को अफसरों के शोषण के लिए नहीं छोड़ सकते। योगी ने गोरखपुर की मिल का विस्तारीकरण करा लिया और मोरना चीनी मिल आज भी कोल्हू बनी है, इसकी कोई चिंता नहीं है। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि भाकियू के इस धरने पर लोगों की निगाहें हैं। यह लड़ाई पूरे देश में फैलेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैनपाल चौहान ने कहा कि पूरे देश का किसान चौधरी नरेश टिकैत के साथ खड़ा है। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, सौदान सिंह, संजय चौधरी, मांगेराम त्यागी, सतीश भारद्वाज, विकास शर्मा, कुशपाल, दिगंबर सिंह, ओमपाल मलिक, नवीन राठी, आसकरण, राजीव बालियान, सतेंद्र ठाकुर, नवीन राठी, विकास मलिक, अक्षय देशवाल आदि ने विचार रखे। संचालन धर्मेंद्र मलिक ने किया।

Bhakiyu has protest started in the Collectorate office in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
अफसरों को ज्ञापन देते - फोटो : अमर उजाला

अफसरों को टिकैत ने नहीं दिया ज्ञापन
धरना स्थल पर ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने ज्ञापन नहीं दिया। संचालक धर्मेंद्र मलिक ने साफ कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, राजू अहलावत और नवीन राठी ज्ञापन देंगे। अधिकारी ज्ञापन पढ़ लें यदि इन सभी 20 समस्याओं का समाधान कर सके तो उनके बीच वापस आए। अधिकारी ज्ञापन लेकर चलते बने और धरना चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhakiyu has protest started in the Collectorate office in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
जाम में फंसे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

चार घंटे रहा पूरा शहर जाम
भाकियू के आंदोलन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। कलक्ट्रेट से लेकर शिवचौक तक ट्रैक्टर थे। वहीं दूसरी तरफ महावीर चौक तक ट्रैक्टरों की कतार थी। जहां कलक्ट्रेट पूरी तरह जाम हो गई और अफसरों की गाड़ी भी फंस गई। शहर में चौतरफा जाम लग गया। स्कूली वाहन भी जाम में फंस गए। चार घंटे तक प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, झांसी की रानी मार्ग पूरी तरह जाम रहे। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने पर विद्यार्थी भी जाम में फंस गए। बाद में भाकियू नेताओं ने ही कुछ वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। इसमें पुलिस कर्मियों ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन
Bhakiyu has protest started in the Collectorate office in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
भाकियू का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

दफ्तरों से गायब हो गए अफसर
भाकियू के धरने से सोमवार सुबह से ही अफसर अपने दफ्तरों से गायब रहे। डीएम की गाड़ी के स्थान पर भाकियू ने अपना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। कचहरी के सभी रास्ते बंद कर दिए। इसके अलावा अन्य सभी अफसर भी गायब रहे। केवल पुलिस कर्मी ही मौजूद रहे। शाम को चार बजे के लगभग एसपी सिटी सतपाल अंतिल और सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ज्ञापन लेने पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed