फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां से कहा था जल्दी आ जाऊंगा...लाड़ले का शव देखते ही परिजनों पर टूटा गम का पहाड़, देखें तस्वीरें

Wed, 05 Sep 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 05 Sep 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Baghpt: boy promise his mom to come soon amily shocked to seeing the dead body of son
छात्र प्रियांशु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में गांव डूंगर निवासी छात्र प्रियांशु मंगलवार को अपने घर से मां से कहकर कांधला स्थित कॉलेज के लिए निकला था। बदनसीबी देखिए कि शाम सात बजे घर प्रियांशु नहीं बल्कि उसका शव पहुंचा। छात्र का शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। महिला बेटे को याद कर रोते बिलखते हुए लोगों से कह रही थी कि कोई मुझे उससे मिला दे। परिवार के सदस्यों ने प्रियांशु की मां को ढांढस बंधाया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। जानें आखिर कैसे हमेशा के लिए परिवार से दूर हो गया लाड़ला:-

सात साल पहले भाई की डूबकर हो गई थी मौत

Baghpt: boy promise his mom to come soon amily shocked to seeing the dead body of son
घटना के बाद छात्र को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गांव डूंगर निवासी कंवरपाल के दो बेटे थे, जिनमें बड़ा बेटा प्रियांशु और छोटा बेटा पारस था। पारस की सात साल पूर्व कृष्णा नदी में नहाते समय डूबने के कारण मौत हो गई। मंगलवार को जब कांधला में प्रियांशु की हत्या हुई और उसकी सूचना गांव डूंगर में परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। शाम सात बजे पोस्टमार्टम के बाद प्रियांशु का शव पहुंचते ही परिवार के सदस्य बिलख पड़े।  प्रियांशु की मां बबीता फफक फफक कर रोने लगी। गांव की महिलाओं का उनके घर पर जमावड़ा लग गया। महिलाएं प्रियांशु की मां बबीता को ढांढस बंधाती रहीं, लेकिन वह रोते रोते बेसुध तक हो गई। परिवार पर आई मुसीबत के कारण गांव में शोक छाया हुआ है।  

कॉलेज नहीं आया था प्रियांशु : प्रधानाचार्य

Baghpt: boy promise his mom to come soon amily shocked to seeing the dead body of son
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

नेशनल इंटर कॉलेज कांधला के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि प्रियांशु ने उनके विद्यालय में कक्षा-9 में दाखिला लिया था। उत्तीर्ण होने के बाद वह इस साल 10वीं की पढ़ाई कर रहा था। कॉलेज में उसकी दोस्ती गांव भभीसा निवासी छात्र विशाल के साथ थी। कॉलेज में उसकी कोई शिकायत कभी नहीं रही। मंगलवार को प्रियांशु और विशाल कॉलेज नहीं पहुंचे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी से खुलेगा हत्या का राज

Baghpt: boy promise his mom to come soon amily shocked to seeing the dead body of son
मौके से बरामद तमंचा - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल प्रियांशु के ताऊ मैनपाल की तरफ से कांधला थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें गांव सरनावली निवासी निखिल पुत्र अजेंद्र और कपिल पुत्र सहेंद्र को नामजद किया गया है, जबकि तीन अज्ञात आरोपी भी वारदात में शामिल बताए हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि करीब एक महीना पूर्व कांधला में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई थी। प्रियांशु की हत्या को उस घटना से जोड़कर भी जांच चल रही है। हालांकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रियांशु की हत्या के पीछे क्या वजह रही।  

विज्ञापन

कह कर गया था मां घर जल्दी आऊंगा

Baghpt: boy promise his mom to come soon amily shocked to seeing the dead body of son
छात्र की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रियांशु की मौत के बाद मां बबीता रोते हुए बार बार अपने बेटे को याद करती रही। वह कहने लगी कि बेटा सुबह स्कूल गया था और कह रहा था जल्दी घर आ जाऊंगा। कोई मेरे लाल को वापस ला दो, मुझे मेरे बेटे से मिला दो। एक मां की इस हृदय विदारक पीड़ा को देखकर वहां मौजूद अन्य महिलाएं भी रो पड़ीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed