अंतराष्ट्रीय गोतस्कर अकबर बंजारा ने तीन साल पहले शास्त्रीनगर में आलीशन कोठी खरीदी, लिसाड़ीगेट में दो मार्केट बनाई, बिजनौर और बहसूमा में जमीन खरीदी है। वह 39 बीघा जमीन का बैनामा कराने की थी तैयारी में लगा हुआ था। पुलिस उसकी संपत्तियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने यह पहले ही साफ कर दिया था कि बंजारा को कई सफेदपोशों का संरक्षण मिला हुआ था। वहीं बंजारा को भाजपा नेता का भी संरक्षण मिला हुआ था। पुलिस जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि बंजारा के मोबाइल से क्षेत्र के एक पूर्व विधायक की चैटिंग भी मिली है। पुलिस अब इस पूरे मामले में गहन छानबीन में जुट गई है।
अकबर बंजारा को लेकर फिर बड़ा खुलासा: पूर्व विधायक से जुड़ रहा मामला, मोबाइल सीडीआर से खुलेगा असली राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ीगेट में 100 फुटा रोड फतेहउल्लापुर में बंजारा ने दो मार्केट बनाईं। जिसमें एक मार्केट में सात दुकान और दूसरी मार्केट में 5 दुकानें बनी हैं, जो किराये पर चलती हैं। इसके अलावा भी लिसाड़ीगेट में उसके कई प्लाट बताए हैं।
गोतस्करों के नेटवर्क का आईएसआई से कनेक्शन और इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल टेरर फंडिंग के लिए किए जाने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। अकबर को किन सफेदपोशों का संरक्षण था इसका पतला लगाया जा रहा है। मेरठ पुलिस ने भी अकबर, सलमान और शमीम के आठ मोबाइल की सीडीआर निकालने की बात कही है। उनके बैंक खाते और संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।
फलावदा स्थित बंजारन मोहल्ला निवासी अकबर बंजारा व उसका भाई सलमान मंगलवार को असम में पुलिस कस्टडी में हुए उग्रवादियों के हमले में मारा गया था। असम पुलिस 14 अप्रैल को अकबर व सलमान को वह मेरठ से बी-वारंट पर ले गई थी। असम पुलिस का दावा है कि उग्रवादियों के हमले में मारे जाने से पहले दोनों ने भाइयों से अहम सुराग मिले हैं। दावा है कि अकबर के नेटवर्क का लिंक पाकिस्तान की आईएसआई से था। गोतस्करी से अर्जित अवैध धन आईएसआई और कुछ चरमपंथी संगठनों को भी जाता था।
सुरक्षा एजेंसियों ने अकबर बंजारा और उसके परिवार की पूरी जानकारी ली। अकबर बंजारा करीब सात साल से अवैध तरीके से गोमांस की तस्करी करता था। असम में रेड्डी गैंग से उसके संबंध होने के बाद उनका नेटवर्क विदेशों तक फैल गया।