फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अभिनेत्री कायनात अरोड़ा का डांस देख बेकाबू हुई भीड़, जमकर तोड़फोड़, खूब चलीं कुर्सियां

Sat, 01 Sep 2018 09:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 01 Sep 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Actress Kainaat Arora dance to see, conflict in the Bijnor program
आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट में खूब हंगामा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जिले में कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट में खूब हंगामा रहा। सिने अभिनेत्री कायनात अरोड़ा को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ ने कुर्सियां तोड़ डाली व खूब हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ पर जमकर लाठियां बरसाईं। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।

Actress Kainaat Arora dance to see, conflict in the Bijnor program
आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट में खूब हंगामा - फोटो : अमर उजाला

इंदिरा बाल भवन में आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट का उद्घाटन नगर पालिका चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी, डा. नीरज चौधरी, भाजपा नेता राममोहन अग्रवाल, आशीष जैन, पीयूष कुमार, कुलदीप जैन विवेक चौधरी, सीओ सिटी महेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सबकी नजर फिल्म अभिनेत्री कायनात अरोड़ा पर थी। कायनात अरोड़ा के देखने के लिए जिलेभर से लोग पहुंचे थे।

Actress Kainaat Arora dance to see, conflict in the Bijnor program
आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट में खूब हंगामा - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कार्यक्रम में इतनी भीड़ थी कि खड़े होने को भी जगह नहीं मिल रही थी। पुलिस शुरू से ही भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां फटकार रही थी। कायनात अरोड़ा ने कार्यक्रम में आते ही जलाव बिखेरना शुरू कर दिया। कायनात को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई। कायनात ने चार-पांच फिल्मी गानों पर डांस किया। इस दौरान दर्शक दीर्घा में दर्शकों में आपस में कुर्सी चल पड़ी और हंगामा खड़ा हो गया। खूब कुर्सी चली। एक-दूसरे पर युवक कुर्सी से वार करते रहे। कई कुर्सी तोड़ डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Kainaat Arora dance to see, conflict in the Bijnor program
पुलिस ने किया लाठी-चार्ज - फोटो : अमर उजाला

इस हंगामा में कुर्सी से गिरकर एक दस साल के बालक गिरकर घायल हो गया। उसे एक सिपाही उपचार के लिए ले गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस के जो हाथ लगा उसे ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई, जिसे जिधर मौका मिला उधर ही भाग निकला। हंगामा होता देख कायनात अरोड़ा भी कार्यक्रम से चली गई। कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आर्य, अंशु राणा, शर्मिष्टा चौधरी संयोजक उमंग काकरान, लोकेंद्र चौधरी व सभी सभासद का कार्यक्रम में योगदान रहा।

विज्ञापन
Actress Kainaat Arora dance to see, conflict in the Bijnor program
आयोजित स्टार म्यूजिकल नाइट में खूब हंगामा - फोटो : अमर उजाला

कायनात के साथ भी हुई धक्कामुक्की   
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिने अभिनेत्री कायनात अरोड़ा इंदिरा बाल भवन के छोटे गेट से निकल कर जब जा रही थी तो भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने कायनात के साथ भी धक्कामुक्की की। पुलिस ने भीड़ को दूर तक खदेड़कर कायनात को छोटे गेट से निकाला। कायनात अरोड़ा सहारनपुर की रहने वाली है। कई फिल्मों में वह काम कर चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed