उत्तर प्रदेश के शामली शहर में शुक्रवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मासूम बच्चों की लाशें देखकर लोगों की रूह कांप गई। आगे देखिए हादसे की तस्वीरें-
2 of 7
घायल से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना भवन कस्बे के चरथावल बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहीं महिला और बच्चों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर सभी के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
3 of 7
घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वहीं महिला और बच्चों समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
4 of 7
हादसे में घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक दर्जन यात्री चरथावल बस स्टैंड पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ यात्री इसी तिराहे पर मुजफ्फरनगर की ओर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में बागपत के एक व मुजफ्फरनगर के अलग-अलग गांव निवासी दो बच्चों की मौत हो गई।
5 of 7
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी सुकीर्ति माधव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मरीजों का हाल जाना। एसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।