फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: आप का हल्ला बोल, सांसद संजय सिंह की अवैध गिरफ्तारी बताकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 Oct 2023 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Oct 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
AAP workers protest in Meerut: created ruckus saying illegal arrest of MP Sanjay Singh
आप कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : Amar Ujala

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को अवैध बताकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मेरठ में कलेक्ट्रेट पर हंगामा कर दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अवैध गिरफ्तारी के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन किया है।

AAP workers protest in Meerut: created ruckus saying illegal arrest of MP Sanjay Singh
आप कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : Amar Ujala

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई। आठ दिन तक उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई लेकिन जांच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों ने 14 बार ईडी को बयान दिए। उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नहीं लिया।

AAP workers protest in Meerut: created ruckus saying illegal arrest of MP Sanjay Singh
आप कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : Amar Ujala

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है। आरोपी को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नहीं आया। अचानक से ईडी द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर आरोपियों को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया l 

संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई थी। उन्हें राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वह निलंबित हैं। सांसद लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे हैं। सरकार से सवाल पूछते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
AAP workers protest in Meerut: created ruckus saying illegal arrest of MP Sanjay Singh
ज्ञापन सौंपते कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा कि सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं l

राष्ट्रपति से अनुरोध करते हैं कि उक्त मामले में उचित कार्रवाई कर हस्तक्षेप करने की कृपा करें, जिससे संविधान की रक्षा करने वाले सांसद संजय सिंह सहित लाखों करोड़ लोगों को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव हेम कुमार, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed