फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मऊ: नाले में गिरी कार, डूबने से चार मासूम बच्चों समेत 5 की गई जान, ताजिया देखने गांव आ रहा था गोरखपुर का परिवार

Mon, 09 Aug 2021 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Aug 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Mau Road accident: Gorakhpur family was coming to village to see Tajia five people died along with four children
मृतक मासूम बच्चों के फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में चालक के झपकी आने के चलते एक कार सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराकर गहरे नाले में जा गिरी। तेज गति होने के कारण कार पुलिया से टकराकर पानी से भरे खाईं में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस अधीक्षक सुशील चंद्रभान घुले दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चार मासूम और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा मऊ जिले में दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनबरसा के पास शनिवार की देर रात करीब एक बजे हुआ। देखें अगली स्लाइड्स...।

Mau Road accident: Gorakhpur family was coming to village to see Tajia five people died along with four children
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेश(43) पुत्र पतलु अपनी पत्नी ममता(35), पुत्र मयंक(6) और दिव्यांश(8), पुत्री तानिया(13) और बहु दीपिका(30) पत्नी दिनेश और उसकी पुत्री माही(8) के साथ कार से शनिवार की रात मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। दोहरीघाट थाना क्षेत्र से सात किमी दूर बेलौरी-सोनबरसा के पास पहुंचे थे कि तभी कार चला रहे महेश को झपकी आने से कार सड़क किनारे बनी पुलिया में फंसकर नाले में पलट गई।

Mau Road accident: Gorakhpur family was coming to village to see Tajia five people died along with four children
मृतका ममता मृतक बच्चों के साथ (फाइल फोटो) । - फोटो : अमर उजाला।

उधर देर रात घायलों के चीखने चिल्लाने की सूचना पर लोगों ने इसकी सूचना दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह को सूचना दी। एसओ से सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घुले भी मौके पर पहुंचे। गहरे नाले के पानी में गिरी कार से लोगों को बाहर निकालकर सभी को सीएचसी केंद्र दोहरीघाट लाए, जहां डॉक्टरों ने ममता, मयंक, दिव्यांश, तानिया और माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महेश और उसकी भयोहू दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mau Road accident: Gorakhpur family was coming to village to see Tajia five people died along with four children
नाले में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला

उधर हादसे के बाद पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एडीएम केहरि सिंह रविवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। मृतक घटना के समय मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

विज्ञापन
Mau Road accident: Gorakhpur family was coming to village to see Tajia five people died along with four children

चोट लगने से नहीं पानी में डूबने से हुई मौत
पुलिया से टकराने के बाद कार सीधे नाले में जा गिरी। पांच फीट से ज्यादा गहरे पानी भरे नाला में कार सीधे के बजाए उल्टा गिरी थी। इसके चलते कार के पिछली सीट पर सवार चारों मासूम बच्चों और महिला को निकलने का मौका नहीं मिला। जब तक रेरक्यू अभियान चलाकर इन पांचों को बाहर निकाला जाता, तब तक इन पांचों की मौत हो चुकी थी। इसकी पुष्टि दोहरीघाट सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान ने की। वहीं कार जब पुलिया से टकराई तो कार चला महेश और अगली सीट पर सवार दीपिका दरवाजा खुलने के चलते सड़क पर आ गिरे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed