फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्वांचल में ढह रहा बाहुबली मुख्तार का साम्राज्य, इस जिले में अब तक करीब 75 करोड़ की संपत्ति जब्त और ध्वस्त

Fri, 11 Jun 2021 01:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Jun 2021 01:45 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर हुई कार्रवाई और करोड़ों की संपत्ति जब्त होने से बाहुबली विधायक का खेमा कमजोर पड़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की पहल पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई से पूर्वांचल में मुख्तार का साम्राज्य अब ढह रहा है।

विज्ञापन
Bahubali MLA Mukhtar ansari empire collapsing in Purvanchal property worth about 75 crores seized and demolished in mau district so far
मऊ में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की जमीन सीज की - फोटो : अमर उजाला

मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर हुई कार्रवाई और करोड़ों की संपत्ति जब्त होने से बाहुबली विधायक का खेमा कमजोर पड़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की पहल पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई से पूर्वांचल में मुख्तार का साम्राज्य अब ढह रहा है। बीते दिन ही मऊ में दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के दशई पोखरे के पास मुख्तार के बच्चों के नाम से मौजूद जमीन और दो भवनों को जब्त कर प्रशासन ने एक और प्रहार किया है। ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।  

आर्थिक क्षेत्र में यह पहली कार्रवाई कही जा रही है। हालांकि प्रशासन की माने तो अब तक मुख्तार की 47 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है और करीब 28 करोड़ की संपति ध्वस्त हो चुकी है। प्रशासन की कार्रवाई से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का किला ढहते नजर आ रहा है। पहले मुख्तार के सहयोगियों पर वार हुआ। उन्हें जेल भेजने के साथ चल-अचल संपत्ति जब्त की गई। अब सीधे मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर चोट पहुंचाई जा रही है।

Bahubali MLA Mukhtar ansari empire collapsing in Purvanchal property worth about 75 crores seized and demolished in mau district so far
मऊ में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की जमीन सीज की - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्तार की पत्नी अफसा के नाम से मऊ के रैनी गांव में मौजूद और एफसीआई से अनुबंधित गोदाम जब्त किया गया था। साथ ही एफसीआई से मिलने वाले किराए को निर्णय होने तक प्रशासन के खाते में जमा करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद बुधवार को दशईपोखरा स्थित मुख्तार के पुत्रों के नाम से मौजूद जमीन जब्त कर ली गई। 
Bahubali MLA Mukhtar ansari empire collapsing in Purvanchal property worth about 75 crores seized and demolished in mau district so far
मऊ में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की जमीन सीज की - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की माने तो जब्त जमीन का रकबा 0.677 हेक्टेयर है, जिसको 21 जनवरी 2015 को मुख्तार ने अपनी मां रबिया बेगम के नाम से क्रय किया था। उनकी मृत्यु के बाद वसीयत के अनुसार जमीन मुख्तार अंसारी के पुत्रों अब्बास और उमर के नाम से खतौनी में दर्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bahubali MLA Mukhtar ansari empire collapsing in Purvanchal property worth about 75 crores seized and demolished in mau district so far
मऊ में प्रशासन ने मुख्तार अंसारी की जमीन सीज की - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अनुसार 0.677 हेक्टेयर जमीन सड़क के किनारे मौजूद है, इसमें निर्मित दो भवन जिनकी कीमत एक-एक करोड़ जबकि जमीन की कीमत 22 करोड़, इस तरह से जब्त की गई संपत्ति की कीमत 24 करोड़ है। मुख्तार का गैंगेस्टर में चालान होने के बाद पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर डीएम ने सात जून 2021 को संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था। 
विज्ञापन
Bahubali MLA Mukhtar ansari empire collapsing in Purvanchal property worth about 75 crores seized and demolished in mau district so far
बाहुबली मुख्तार अंसारी पेशी के लिए जाते हुए - फोटो : PTI (File Photo)
मऊ के दशई पोखरा स्थित मुख्तार के पुत्रों की संपत्ति जब्त करने के बाद पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ मऊ और अन्य जिलों को मिलाकर कुल 49 मामले दर्ज हैं। इसमें मऊ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में तीन तथा दक्षिण टोला थाने में तीनमामले दर्ज हैं। इसके अलावा आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, लखनऊ के विभिन्न थानों के साथ नई दिल्ली के थाने में मामला दर्ज है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed