फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yamuna Expressway: हादसे का सीन दोहराया..टायरों को सड़क पर चलाया, कार की नहीं मिली पेट्रोल टंकी; जताई ये आशंका

Wed, 17 Dec 2025 09:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 17 Dec 2025 09:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे के बाद जांच तेज हो गई है। बुधवार को टीमों ने हादसा स्थल पर जांच की। हादसे के सीने को दोहराया। इसके साथ फोरेंसिक जांच के लिए नमूने भी लिए गए।

विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident: Investigation into Yamuna Expressway accident begins, team recreate accident scene
मथुरा हादसे के बाद जांच के लिए पहुंची टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 127 पर मंगलवार को हुई भीषण दुर्घटना की जांच करने के लिए बुधवार को जिला जांच कमेटी व फरीदाबाद से इंस्टीट्यूट ऑफ रोड सेफ्टी मैनेजमेंट की टीमें पहुंचीं। रोड सेफ्टी टीम ने हादसे का सीन दोहराया गया। बस के टायरों को सड़क पर चलाकर देखा। तीन घंटे तक टीमें हादसे की वजह, आग लगने के कारणों के साथ ही क्षतिग्रस्त गाड़ियों की जांच की गई। गाड़ियों की खामियों के लिए टेक्निकल मुआयना किया गया। कमेटी को 48 घंटे में शासन को रिपोर्ट देनी है।


दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन व अन्य रोड सेफ्टी की टीमों ने बिंदुवार जानकारी जुटाई। यह पता करने का प्रयास किया सबसे पहले कौन सी गाड़ी थी जो कोहरे की वजह से रुकी, जिसके बाद अन्य गाड़ियां उससे टकराईं। सबसे पहले छोटी डिजायर कार आगे थी, जिसके ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही आर्टिगा कार टकरा गई। इसके बाद बसें टकराईं। एक कार की पेट्रोल टंकी मौके पर नहीं मिली। टीमों ने अन्य क्षतिग्रस्त बस और कारों की जांच गहनता से जांच की।
 
Yamuna Expressway Accident: Investigation into Yamuna Expressway accident begins, team recreate accident scene
जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोड सेफ्टी मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की फोरेंसिक टीम की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रुति गुप्ता ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। डॉ. श्रुति गुप्ता ने अभी और लोगों से जानकारी एकत्रित की जाएगी तब वास्तविक स्थिति पता चलेगी। उन्होंने कहा घटना तो होती है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर आग लगने का पता लगाया जा रहा है। टीम के सदस्य अभिनव सिंह ने जली और अधजली गाड़ियों का बारीकी से मुआयना किया। फोरेंसिक जांच के लिए सैंपलिंग की। क्षतिग्रस्त गाड़ियों के हर कोण से फोटो भी जांच टीम ने लिए। इसके बाद रोड इंजीनियरिंग, घने कोहरे की वजह सहित पहलुओं पर जांच की। टीमों ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए।

 
Yamuna Expressway Accident: Investigation into Yamuna Expressway accident begins, team recreate accident scene
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देखते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच टीम में एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण दुलवीर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत, आनंद सिंह जीएम यमुना एक्सप्रेस-वे, आनंदब्रज पाल सिंह यमुना एक्सप्रेस-वे जेपी ग्रुप, राजेंद्र भाटी यीडा शामिल रहे। रोड सेफ्टी की टीम के सदस्यों के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी आई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident: Investigation into Yamuna Expressway accident begins, team recreate accident scene
मथुरा हादसा - फोटो : अमर उजाला
खंगाली जाएंगी 11 बस स्वामियों की कुंडली
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। हादसे के कारणों और लापरवाही के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी। इस क्रम में हादसे में शामिल 11 बसों के स्वामियों की पूरी कुंडली खंगालने की तैयारी है। बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, चालक की योग्यता, ड्यूटी समय और गति सीमा के उल्लंघन जैसे बिंदुओं पर विशेष जांच होगी। हादसे में शामिल रोडवेज बस की जांच होगी।

 
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident: Investigation into Yamuna Expressway accident begins, team recreate accident scene
मथुरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन के साथ ही एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) समेत अन्य संबंधित विभागों की टीमें जांच में जुट गई हैं। सभी बसों के दस्तावेज तलब किए जा रहे हैं। यह भी देखा जाएगा कि बसें निर्धारित मार्ग पर ही संचालित हो रही थीं या नहीं, साथ ही कोहरे जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं। हादसे के संबंध में बलदेव पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही के संकेत मिले हैं, लेकिन किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की तकनीकी और कानूनी पड़ताल की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा डेटा, बसों के जीपीएस रिकॉर्ड और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जांच का हिस्सा होंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed