जिस उम्र में बच्चा मां की गोद में खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करता है, उसी उम्र में दो साल की पल्लवी की रहस्यमयी मौत ने यूपी के बरसाना स्थित चिकसोली गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता चेता की बेटी पल्लवी की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर बच्ची की मां बबीता पर उसे पानी से भरे नीले ड्रम में डालने के आरोप सामने आए। मामला चर्चा में आने के बाद एक ग्रामीण ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक मासूम को दफनाया जा चुका था। अब जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से शव निकलवाया गया है। आखिर पल्लवी की मौत कैसे हुई? क्या यह पानी से भरे ड्रम में गिरने का हादसा था या मौत की वजह कुछ और है? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मिलने की उम्मीद है।
कब्र से निकाली गई पल्लवी: नीले ड्रम में क्या हुआ था? दो साल की मासूम की मौत ने खड़े किए सवाल; मां ही है कातिल?
संवाद न्यूज एजेंसी, बरसाना
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:45 PM IST
सार
बरसाना क्षेत्र के चिकसोली गांव में शनिवार को दो वर्षीय पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, घर में पानी से भरे ड्रम के पास चारपाई खड़ी थी। आशंका जताई गई कि बच्ची चारपाई पर चढ़कर ड्रम तक पहुंच गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन