फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura Holi: मथुरा के इस कस्बा में खेली गई कीचड़ की अनोखी होली, एक-दूसरे को किया सराबोर; चहुंओर दिखा उल्लास

Tue, 26 Mar 2024 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Holi of mud was played in Naujheel of Mathura
Mathura Holi: मथुरा के इस कस्बा में खेली गई कीचड़ की अनोखी होली - फोटो : संवाद

तीर्थनगरी मथुरा के नौहझील कस्बा में होली के दूसरे दिन कीचड़ की होली खेलने की परंपरा चली आ रही है। परंपरा अनुसार मंगलवार को सुबह से ही लोग कीचड़ की होली खेलने लगे। रंग और फूलों की होली की तरह ही उल्लास के साथ कीचड़ की होली खेली गई। सभी बाजार बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हुरियारों ने आने-जाने वाले वाहनों और लोगों को भी कीचड़ में घसीटकर होली खेली।



मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण को होली का त्योहार सबसे अधिक प्रिय है। कान्हा के प्रिय त्योहार की बात हो तो उनके भक्त त्योहार को विशेष बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। तभी तो सारी दुनिया ब्रज की होली की दीवानी है। फिर वो चाहे बरसाना की लठामार होली हो या नंदगांव की लड्डू होली।

Holi of mud was played in Naujheel of Mathura
कीचड़ की होली खेलते हुरियारे - फोटो : संवाद
आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रज में रंगों, लट्ठों के अलावा कीचड़ से भी होली खेली जाती है।
Holi of mud was played in Naujheel of Mathura
कीचड़ की होली खेलते हुरियारे - फोटो : संवाद
वैसे तो पूरे ब्रज मंडल में होली खेलने का अलग ही रिवाज है। लेकिन, मथुरा का नौहझील कस्बा ऐसा है जहां रंगों की होली के अगले दिन कीचड़ की होली होती है। मंगलवार को भी उत्साही नवयुवकों एवं हुरियारनों की टोलियां अलग-अलग गली मोहल्लों में निकलीं। सभी ने कीचड़ की होली का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi of mud was played in Naujheel of Mathura
कीचड़ की होली खेलते हुरियारे - फोटो : संवाद
कीचड़ की होली खेलने वाले हुरियारों और हुरयारिनों की कितनी दहशत रहती है कि कस्बे के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखते हैं। बाजार से लगे हुए गांवों से कोई भी व्यक्ति इनकी दहशत की वजह से कस्बे में नहीं आता। दोपहर तक यातायात के साधन भी पूरी तरह बंद रहे। 
विज्ञापन
Holi of mud was played in Naujheel of Mathura
कीचड़ की होली खेलते हुरियारे - फोटो : संवाद
होली खेलने के शौकीनों ने बुग्गी और ट्रैक्टरों से दो दिन पूर्व ही मिट्टी लाकर कीचड़ की व्यवस्था कर ली थी। इसमें एक दूसरे को सराबोर कर दिया। इसके बाद मोहल्ले की महिलाओं को भी कीचड़ में पूरी तरह सराबोर कर दिया। बिना जानकारी के यदि कोई व्यक्ति किसी वाहन से अथवा पैदल कस्बे में आ गया तो उसका भी वही हाल हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed