फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें पूरा हाल: महराजगंज में तेंदुए के आतंक से मची सनसनी, एक-एक कर छह किसानों पर किया हमला

Wed, 14 Dec 2022 05:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Dec 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard hiding near drain after attacking people in maharajganj
तेंदुए के हमले से ग्रामीणों को बचाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमलाकर सनीसनी मचा दी। लोग बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।



नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के टोला मरचहवा में बुधवार को दोपहर में लगभग एक बजे गांव में पूरब डूड़ी नाला के पास तेंदुआ ने एक महिला समेत छह लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भी वन विभाग की टीम समय से नहीं पहुंची। गांव के लोग दहशत में हैं। लोग नाले से तेंदुए को हटाने में लगे हैं।



 

Leopard hiding near drain after attacking people in maharajganj
मौके पर जुटी भीड़ व पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर टोला मरचहवा के रहने वाले मुन्नर (40) बुधवार को दोपहर एक बजे खेत में दवा छिड़काव रहे थे। इस बीच अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ में खेत में आ गया। तेंदुए ने उनपर हमला कर घायल कर दिया। पास में खेत में काम कर रही मुन्नर की पत्नी बरसात देवी बचाव के लिए चिल्लाने लगीं। वह बाल्टी लेकर तेंदुए को मारने के लिए दौड़ पड़ीं। आसपास के खेतों में खाद डाल रहे किसान बरखू (43), बकरी चरा रही फूरतल्ली (50), रंजीत सहानी (19), खुशलैन (41) निवासी रामनगर टोला मरचहवा घायल हो गए।

 

Leopard hiding near drain after attacking people in maharajganj
हमला करता तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला।

इन सभी लोगों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया। हमला करने के बाद तेंदुआ डूड़ी नाले के पास छिप गया। इसके बाद गांव के लोग हल्ला करने लगे। अधिक संख्या में लोग एकत्र होकर तेंदुए को भगाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच अचानक तेंदुए ने साधू सहानी को घायल कर दिया। काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard hiding near drain after attacking people in maharajganj
दहशत में ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

लोग इधर उधर भागते रहे, तेंदुए नाले में फिर छिप गया। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी लगभग दो घंटे तक वन कर्मियों की टीम नहीं पहुंची। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर और आग जलाकर निगरानी में लगे हुए हैं।

 

विज्ञापन
Leopard hiding near drain after attacking people in maharajganj
तेंदुए के हमले से घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तरी चौक रेंजर रामबरन यादव ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। टीम मौके पर पहुंची है। लोगों से अपील है कि अकेले खेत की तरफ न जाएं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed