फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह का महराजगंज से था गहरा नाता, लोग बोले- रिश्तों को मजबूत करने में थे माहिर

Mon, 10 Oct 2022 01:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Oct 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had a deep connection with Maharajganj
महराजगंज में मुलायम सिंह यादव। (File) - फोटो : अमर उजाला।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का महराजगंज जिले से गहरा नाता था। वह हर कार्यकर्ता से संवाद करते उसके मन की बात जान लेते थे। इस कला से वह कमजोर जगह को मतबूत कर देते थे। जिले में विकास कार्यो के साथ आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत करने में कभी पीछे नहीं रहे। खास बात यह रही की मुलायम सिंह यादव से अगर कोई कार्यकर्ता मुलाकात कर लेता था तो दोबारा मिलने पर नाम से पुकारते थे।



अतीत के पन्नों को खोलने पर पता चला कि वर्ष 1995 में नौतनवां तहसील का उद्घाटन करने मुलायम सिंह यादव आए थे। उसी समय राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवां, डॉ. घनश्याम कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां, बरगदवा पीएचसी, अड्डा बाजार पीएचसी, डाली पुल का शिलान्यास कर जिले को विकास की सौगात दिए थे।

इसे भी पढ़ें: पडरौना में मुलायम को मिली थी चुनौती, प्रत्याशी ने मंच पर दे दिया निर्दल चुनाव जीतने का चैलेंज

Mulayam Singh Yadav had a deep connection with Maharajganj
महराजगंज में मुलायम सिंह यादव। (File) - फोटो : अमर उजाला।

वह महराजगंज जनपद में विकास को तरजीह देने के साथ ही रिश्तों का मजबूत करना कभी नहीं भूले। पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह की बहन रीता सिंह की शादी दो दिसंबर 1995 को हुई थी। वह उस वक्त शादी में आशीर्वाद देने आए थे। पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ गुजरे वक्त को याद करते हुए भावुक हो गए।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह के नेतृत्व में BJP को मिला था 56 इंच के सीने का जवाब

Mulayam Singh Yadav had a deep connection with Maharajganj
महराजगंज में मुलायम सिंह यादव। (File) - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने बताया कि नेता जी का हृदय विशाल था। वह कार्यकर्ताओं की मनोदशा को पलभर में भांप लेते थे। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरे मनोयोग से हमेशा कार्य करने की नसीहत देते थे। पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि सपा संरक्षक हर कार्यकर्ता को तरजीह देते थे। बहन की शादी में आए थे, तो पूरे एक घंटे साथ में वक्त गुजारे थे। वह बहुत आत्मीयता के साथ सभी से मिले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had a deep connection with Maharajganj
मुलायम सिंह यादव। (File) - फोटो : अमर उजाला

पार्टी को कभी बूढ़ा मत होने देना
वर्ष 2009 की बात है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की समाधि पर नमन करने के बाद पूर्व मुख्मंत्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव से बातचीत की। थोड़ी ही देर की बातचीत में वह बहुत कुछ कह गए। राजेश यादव ने बताया कि लोक सभा का चुनाव प्रचार में नेता जी आए थे। वह कहे कि पार्टी में नौजवानों को अधिक जोड़ो। सपा नौजवानों की पार्टी है, इसे बूढ़ा मत होने देना, यह कहते हुए मेरी पीठ थपथपाते हुए हेलिकाप्टर में बैठकर रवाना हो गए। उनकी बातों को आत्मसात करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में लगा हूं।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav had a deep connection with Maharajganj
मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह( file) - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2012 के बाद वह जिले में नहीं आए
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जिले में अंतिम बार वर्ष 2012 में आए थे। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में विधानसभा चुनाव के दौरान जनसभा को संबोधित किए थे। जीएसवीएस इंटर कॉलेज परिसर में 1992 में जनसभा किए थे। वर्ष 1996 में भी सिसवां, फरेंदा एवं महराजगंज में सभा किए थे। निर्वतमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन कहते हैं कि नेजी से कई बार आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। वह हमेशा जनता से जुड़कर उनकी आवाज को बुलंद करने का सुझाव देते थे। उनके बताए गए मार्ग पर चलते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed