{"_id":"62a04215030c754dc55421b0","slug":"lucknow-murder-pubg-killer-when-neighbors-asked-accused-says-mother-has-gone-to-uncle-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG Killer: दादी की तबीयत... जानवर की बदबू और अवैध संबंध, मां का कत्ल कर सुनाए इतने किस्से कि हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PUBG Killer: दादी की तबीयत... जानवर की बदबू और अवैध संबंध, मां का कत्ल कर सुनाए इतने किस्से कि हर कोई हैरान
Wed, 08 Jun 2022 12:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:05 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। मंगलवार को बदबू फैलने लगी तो कहानी गढ़ी और पिता को सूचना दी। जिसपर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई। गोली मारकर मां की हत्या करने वाले नाबालिग के चेहरे पर न तो कोई शिकन थी, न पछतावा। यही वजह थी कि किसी को घटना की भनक नहीं लगी। हत्या के दूसरे दिन से ही वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खेलने जाता था। उनको घर भी बुलाता था।
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
घर में भी दूसरे कमरे में बैठकर गपशप करता था। पड़ोसियों के पूछने पर जवाब देता था कि मां चाचा के घर गई है। इस तरह उसने दो दिन व तीन रात का समय काट लिया।
lucknow murder
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उसने शव को गलाने की भी कोशिश की। वहीं अपने मौज-मस्ती में बाधा बनने के डर से बहन को घर में ताला बंद करके जाता था। पर, तीसरे दिन दुर्गंध फैलने के कारण इस हत्याकांड का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow murder
- फोटो : ani
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कुबूल कर लिया। उसने बताया कि दस हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर मां ने पीटा था। जबकि कुछ देर बाद रुपये घर में ही मिले गए। इसी बात की नाराजगी ने मां-बेटे के रिश्ते को खूनी कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग बेटा हत्या के दूसरे दिन रविवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने गया।
विज्ञापन
murder in lucknow
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान बहन को कमरे में बंद कर दिया था। यहीं नहीं वह दिन भर खेलने के बाद कुछ करीबी दोस्तों को घर भी बुलाता था। वहां घंटों बैठकर टीवी देखता और उनके साथ मौज-मस्ती करता। दुर्गंध न आए इसका भी ख्याल रखता था, इसलिए वह हर कमरे में रूम फ्रेशनर का प्रयोग करता।