लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आईएमडी की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 43 मिलीमीटर बारिश हुई है। लखीमपुर शहर में सुबह हल्की बूंदाबांदी होती रही, वहीं छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर परिसर, गोकर्ण तीर्थ, सिनेमा रोड, अंबेडकर तिराहा से मिल डायवर्जन रोड तक का इलाका जलमग्न हो गया। सुबह साढ़े सात बजे से बारिश शुरू हुई थी, जो दोपहर बाद तक होती रही।
UP Weather: लखीमपुर खीरी में मूसलाधार बारिश, गोला में सैलाब जैसे हालात, मैलानी-नानपारा रेलमार्ग बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Jun 2025 05:04 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को जिलेभर में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गोला में बारिश के कारण सैलाब जैसे हालात दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन