कुशीनगर जिले में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज हो रहा है। जिले के 5,49,607 मतदाता आज अपना मत देकर शहर की सरकार चुन रहे हैं। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा। 3 नगरपालिका एवं 10 नगर पंचायतों में अध्यक्ष की 13 और सभासद 235 सीटों पर मतदान हो रहा है।
कुशीनगर जिले में कुल 271 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिले में 678 मतदान बूथ हैं। कुल 61 संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को किया गया है चिंहित , सभी 13 नगरों में 5 आदर्श मॉडल मतदान केंद्र भी बनाये गए है , पोलिंग पार्टियों के साथ सभी बूथों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगी है।
2 of 5
कुशीनगर निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिले में पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में पहली बार मतदान कर खुश नजर आती अंतिमा सिंह व साधना सिंह।
3 of 5
कुशीनगर निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर नगर पंचायत मथौली बूथ संख्या एक से मतदान कर घर जाती सुधा देवी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाती।
4 of 5
कुशीनगर निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
कप्तानगंज के बूथ सख्या सात पर 85 वर्षीय दुर्गावती सिंह जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठ कर मतदान किया।
5 of 5
कुशीनगर निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में वोट देने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं।