फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाजिलनगर मामला: वायरल वीडियो से खुलेंगे कई राज, पढ़ें- किस बात पर हुआ बवाल, फिर भिड़े भाजपा और सपा कार्यकर्ता

Wed, 02 Mar 2022 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरवलिया बाजार (कुशीनगर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Mar 2022 07:15 PM IST
सार

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हुए विवाद का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya convoy attacked in Fazilnagar BJP and Samajwadi Party workers clash
फाजिलनगर मामला - फोटो : अमर उजाला

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हुए विवाद का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो तो कई हैं, लेकिन घटनास्थल के मुख्य दो वीडियो से कई तथ्य उभरकर सामने आ रहे हैं। इस वीडियो से घटना से जुड़े कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।



वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के एक तरफ सपा का काफिला है तो एक तरफ भाजपा का। इसी दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच किसी बात लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला जूते और नारेबाजी पर पहुंच गया। समय के साथ इस वीडियो में भाजपा और सपा कार्यकर्ता उग्र हो जाते हैं। मामला इस कदर बढ़ जाता है कि पत्थरबाजी होने लगती है। काफिले में चल रही कई लग्जरी गाड़ियों के शीशे टूट जाते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स अपनी जान बचाकर भागता नजर आता है।
 

Swami Prasad Maurya convoy attacked in Fazilnagar BJP and Samajwadi Party workers clash
फाजिलनगर मामला - फोटो : अमर उजाला

दूसरे वीडियो में जमकर हंगामा होता है। यह दो मिनट 27 सेकेंड का वीडियो है। इसमें वीडियो बना रहा युवक हांफते हुए कहता है कि यहां लड़ाई हो गयी है...ये देखिए। शख्स घूम-घूमकर यह कहता है कि सपा द्वारा पथराव से टूट गए वाहन। भाजपा के टूटे कांच दिखाता है। तभी वीडियो बना रहे युवक से भाजपा की टोपी पहने एक युवक कहता है कि हम लोग हाथ जोड़ रहे थे कि पत्थर न चलाइए। हम लोगों ने गाड़ियां एक किनारे खड़ी कर दी थी। वीडियो बना रहा युवक और भी गाड़ियों के टूटे शीशे दिखाता है। इसी बीच सपा कार्यकर्ताओं के गाड़ी को आगे से आते देख भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल आ जाता है और सभी लोग पत्थर और ईंट से काफिले पर हमला करते हैं।


 
Swami Prasad Maurya convoy attacked in Fazilnagar BJP and Samajwadi Party workers clash
फाजिलनगर मामला - फोटो : अमर उजाला

मार-मार की आवाज करते हुए पथराव जारी रहता है। वीडियो में काले रंग की कार और काफिले में शामिल कई अन्य गाड़ियों पर ईट और पत्थरों का वार चलता रहता है। सब निकल जाती हैं, लेकिन एक गाड़ी धूल के गुबार की वजह से अनियंत्रित होकर खेत में घुस जाती है। चालक तुरंत निकलकर भाग जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya convoy attacked in Fazilnagar BJP and Samajwadi Party workers clash
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

तभी एक युवक इस कार में आग लगाने का प्रयास करता है, लेकिन कुछ लोग यह कहकर मना करते हैं कि ये क्या कर रहे हो। फिर हाथ में डंडे लिया एक युवक आग बुझा देता है। गाड़ियों पर हमलों का सिलसिला जारी रहता है।


 
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya convoy attacked in Fazilnagar BJP and Samajwadi Party workers clash
फाजिलनगर मामला - फोटो : अमर उजाला

भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा है कि उनकी गाड़ियों पर सबसे पहले पत्थरबाजी की गई थी। वीडियो में भाजपा का झंडा लगी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की तस्वीरें भी दिख रही हैं। जब यह वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था, तभी सपा समर्थकों की बची हुई गाड़ियां जाने लगीं, जिस पर भाजपा समर्थकों ने जवाब देने के लिए अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed