जिले के दौरे पर पहली बार दौरे पर आए आईजी राकेश सिंह के सामने बुधवार को पुलिस ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। विधायक के कथित प्रतिनिधि की अश्लील हरकतों से परेशान सगी बहनें आईजी से मुलाकात करने पहुंचीं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उनके हाथ में पेट्रोल भरा बोतल भी था। इसके बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दो महिलाओं को रोकने के लिए महिला थाने की सारी फोर्स बुला ली गई। बाद में दोनों को दौड़ाकर पकड़ा गया। महिला पुलिसकर्मी उन्हें जबरन उठाकर थाने ले गईं।
कौशाम्बी : विधायक प्रतिनिधि पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सगी बहनें आत्मदाह करने एसपी के सामने पहुंचीं, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में सुनवाई न करने का आरोप
दोनों ने उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बनाया। विधायक की धौंस देकर कहा कि जहां जाना हो जाओ, कुछ नहीं होगा। मामले की शिकायत चरवा कोतवाली में की गई। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। विधायक से शिकायत की तो उन्होंने दोनों को फटकारने की बात कही। इससे खफा आरोपियों ने दोनों को दुष्कर्म व गोली मरवाने की धमकी दी। 18 अक्तूबर को एसपी से भी शिकायत की गई थी।
इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को दोनों बहनें आईजी के आने की खबर सुनकर पेट्रोल लेकर पुलिस ऑफिस पहुंच गईं। वह दफ्तर तक पहुंच भी गईं, लेकिन इस बीच उनके मकसद का पुलिस को अंदाजा लग गया। बाद में महिला थाने की पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ा और जबरन घसीट कर गाड़ी में डाला। पुलिस ऑफिस से लेकर सड़क तक तमाशा होता रहा, लेकिन अफसर खामोश बैठे रहे।
जब घिर गए थे कप्तान
एक महिला पेट्रोल की बोतल लेकर एकदम एसपी राधेश्याम के पास तक पहुंच गई। संयोग से उसने एसपी से ही पूछ लिया कि कहां है आईजी साहब, उनसे मिलना है। एसपी ने कहा कि साहब मीटिंग में हैं। महिला ने पलटवार करते हुए कहा कि कप्तान साहब से ही मिला दीजिए। उस वक्त एसपी के साथ गार्ड भी नहीं थे। मजबूरी में एसपी को कहना पड़ा कि वह भी साहब के साथ मीटिंग में हैं।
अंतिम समय में एएसपी को आया जोश
पुलिस ऑफिस का किसी तरह निरीक्षण कराने के बाद अफसरों को अंदेशा था कि कहीं महिलाओं के साथ और भी लोग न हों जो साहब का रास्ता रोक लें। क्योंकि आईजी राकेश सिंह को मंझनपुर कोतवाली का भी निरीक्षण करना था। इस वजह से एसपी दफ्तर से निकलने के बाद उन्हें सलामी दी गई। उनका काफिला कोतवाली की तरफ न जाकर एसपी आवास की तरफ गया।
लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में न हो लापरवाही
आईजी डॉ. राकेश सिंह ने पुलिस ऑफिस के रिसेप्शन काउंटर, आईजीआरएस सेल, मीडिया सेल आदि शाखा का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। आईजी ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया।