{"_id":"63bd7b73eb9e69510a2ef10d","slug":"auto-driver-dies-in-police-custody-in-ghaziabad-villagers-create-ruckus-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kasganj: पुलिस हिरासत में ऑटो चालक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: पुलिस हिरासत में ऑटो चालक की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Tue, 10 Jan 2023 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 08:22 PM IST
सार
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज निवासी ऑटो चालक की गाजियाबाद पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ का जमावड़ा हो गया। सूचना पर एसडीएम सहित पुलिस प्रशासन गांव पहुंचा। किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक धर्मपाल गाजियाबाद में ऑटो चलाता था। रविवार को ऑटो और साइकिल सवारों में टक्कर हो गई। इसके बाद पुलिस उसे कनावनी चौकी ले गई। रविवार की रात गाजियाबाद के अहिंसा खंड-2 में पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने धर्मपाल के साथ मारपीट की। इसके चलते उसकी मौत हुई। मौत की सूचना पर परिवार के साथ गांव के लोग भी गाजियाबाद पहुंच गए थे।
मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद ऑटो चालक का शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजन शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे। इसके बाद आक्रोश फूटा। ऑटो चालक की मौत को लेकर लोगों में रोष की सूचना मिलने पर एसडीएम रितु सिरोही और सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की।

एसडीएम ने परिजनों से बात करके शांत कराया।
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने मांग रखी कि मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए मुआवजा दिया जाए, साथ ही विधवा पत्नी को नौकरी। इसके अलावा हिरासत में मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम रितु सिरोही ने उन्हें मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
उन्होंने आश्रित के आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे और मुआवजे की पत्रावली तैयार कराने का आदेश दिया। लेखपाल को मौके पर बुलाकर कार्रवाई शुरू कराई गई। नगर पंचायत में संविदा पर नौकरी दिलाने का भी एसडीएम ने भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हो सका और ऑटो चालक के शव का अंतिम संस्कार हो सका।

धर्मपाल को तीन बच्चे हैं।
- फोटो : अमर उजाला