फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे ने छोटे भाई की पत्नी की जगह जिलेदार को लड़ाई थी प्रधानी, साये की तरह रहता था साथ

Thu, 20 Aug 2020 05:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Aug 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Ziladar was Vikas Dubey's closest companion
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में विकास दुबे के सबसे खास और खूंखार शूटर जिलेदार उर्फ विष्णुपाल सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जिलेदार के सरेंडर के बाद यूपी एसटीएफ और पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस जल्द ही जिलेदार को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जिलेदार विकास दुबे के इतने करीब आया कैसे...?


 
Ziladar was Vikas Dubey's closest companion
विकास दुबे के पीछे काले कोट में जिलेदार - फोटो : amar ujala
कुख्यात विकास दुबे के नाम पर राजनीति चमकाने वाले सबसे करीबी ग्राम प्रधानों में विष्णुपाल सिंह उर्फ जिलेदार सिंह यादव प्रमुख था। विकास से इसकी करीबी का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में विकास ने अपने छोटे भाई की पत्नी (बहू) का पर्चा रोककर व ग्रामीणों के विरोध पर भी जिलेदार को चुनाव मैदान में उतारा था, पूरी ताकत से जिताया भी था।

 
Ziladar was Vikas Dubey's closest companion
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
जिलेदार सिंह भीटी ग्राम पंचायत के सुक्खा निवादा गांव का मूल निवासी है और कानपुर के कल्याणपुर में आवास बनाकर परिवार संग रहता है। विकास दुबे जितने दिन गांव में रहता था, उतने दिन जिलेदार भी उसके संग साये की तरह रहता था। बिकरू की तरह भीटी गांव में विकास दुबे के इशारे पर  काम होता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ziladar was Vikas Dubey's closest companion
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
विकास दुबे ने वर्ष 2015 में अपने छोटे भाई अविनाश दुबे की पत्नी अंजना दुबे को भीटी ग्राम पंचायत से प्रधानी लड़ाने का निर्णय लिया था। लेकिन जिलेदार सिंह करीब दस साल तक भीटी का प्रधान रहा, उसने विकास दुबे के पैरों पर सिर रख दिया था। इसके बाद विकास दुबे ने अंजना दुबे का पर्चा नहीं भरा और पूरे दम से जिलेदार को लड़ाकर जिताया भी। वहीं बिकरू गांव निवासी बालगोविंद के पुत्र शिवम का विकास पंडित से गहरा नाता था। राजनैतिक कार्यक्रम हो या फिर शादी-विवाह उन सभी में शिवम विकास दुबे के संग रहता था। 

 
विज्ञापन
Ziladar was Vikas Dubey's closest companion
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। अभी तक पुलिस इस मामले में 20 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के तीन साथी सरेंडर भी कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कई बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed