फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस से परेशान युवक टंकी पर चढ़ा गया, तमाशबीनों की लग गई भीड़

Fri, 01 Jun 2018 09:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Jun 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
youngman climbed up to water tank because of police
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बर्रा पुलिस से परेशान युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर गुस्से का इजहार किया। आरोप है कि पांच माह पूर्व घर में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन कार्रवाई करने के वजाय हर बार टरकाती देती है। सूचना पर सीओ सैफुद्दीन बेग समेत बर्रा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।


 
youngman climbed up to water tank because of police
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
इसकेे बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। बर्रा वरुण विहार निवासी प्राइवेट कर्मी सुधीर यादव ने बताया कि पांच माह पूर्व चोर घर का ताला तोड़कर टीवी, फ्रिज, हजारों रुपये की नगदी और जेवर पार कर ले गए थे। वह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तत्कालीन इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र से मिला, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज करनेे के वजाय टरका दिया गया।

 
youngman climbed up to water tank because of police
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
युवक का कहना है कि तब से अब तक वह कई बार थाने जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बात से नाराज होकर वह गुजैनी स्थित 70 फिट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
youngman climbed up to water tank because of police
युवक समझाने का प्रयास करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। तमाशबीनों की भीड़ लग गई। उसकी मांग थी कि चोरी की एफआईआर दर्ज करके जल्द खुलासा किया जाए। इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि बकाए किराए को लेकर मकान मालिक से विवाद की बात सामने आयी है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed