फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोल पंप पर ईंधन भराते समय रहें सतर्क! यहां बस सर्विस सेंटर मालिक के साथ हो गई बड़ी घटना

Fri, 01 Jun 2018 05:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Jun 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Stay alert on petrol pump
डेमो पिक

शुक्रवार को बस सर्विस सेंटर के मालिक के साथ पेट्रोल पंप पर एक ऐसी घटना घटित हो गई जिससे पुलिस और पेट्रोलपंप में काम कर रहे कर्मचारी भी हैरान हैं। दरअसल कार चालक ने अपनी गाड़ी में डीजल डलाया इसके बाद वह पर्ची लेने के लिए पेट्रोलपंप कर्मी के पास पहुंचा ही था तभी पास में खड़े एक लड़के ने कार की पीछे की सीट पर नोटों से भरा झोला गायब कर दिया। कार चालक ने देखा कि दरवाजा खुला है तो उसके होश उड़ गए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से चोर का फुटेज बरामद हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। 


 

 

Stay alert on petrol pump
डेमो पिक

उन्नाव शहर के मोहल्ला आवास-विकास निवासी लालित मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा एक बस सर्विस सेंटर के मालिक हैं। उनका आईबीपी चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर खाता चलता है। शुक्रवार सुबह वह शहर के आईबीपी चौराहे के निकट एक पेट्रोल पंप पर अपनी कार में डीजल भराने गए हुए थे। डीजल भरवाने के बाद कार लॉक नहीं की और पेट्रोल की पर्ची बनवाने लगे। तभी मौका मिलते ही कार के पास में खड़े युवक ने पीछे की सीट पर रखे एक लाख चालीस हजार दो सौ पचास रुपये से भरा झोला पार कर दिया।

Stay alert on petrol pump
डेमो पिक
डीजल की पर्ची कटाने के बाद ललित वापस आए तो देखा कार के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर देखा तो रुपये गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी। शहर कोतवाल अरुणदेव द्विवेदी के अलावा चौकी इंचार्ज संजीव यादव मौके पर पहुंचे और जांच की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Stay alert on petrol pump
डेमो पिक
पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाले तो चोर का फुटेज मिला है। पुलिस उसी को आधार बनाकर जांच कर रही है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed