{"_id":"5af834d24f1c1bd5408b4f48","slug":"women-accused-sub-inspector-of-rape","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला - दरोगा ने सीने पर रिवाल्वर लगाकर किया रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लूटता रहा अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला - दरोगा ने सीने पर रिवाल्वर लगाकर किया रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लूटता रहा अस्मत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 14 May 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर में पुलिस का शर्मसार करने वाला चेहरा सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि मौदहा कोतवाली में तैनात रहे दरोगा नें रिवाल्वर की नोंक पर बलात्कार कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह लगातार यौन शोषण करता रहा। महिला की आपबीती सुनकर कोतवाली प्रभारी ने कहा कि...
डेमाे पिक
कस्बे की एक महिला ने दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2015 में कोतवाली में तैनात दरोगा पुरुषोत्तम एक दिन उसके घर में घुस आया और अपनी सर्विस रिवाल्वर उसके सीने में लगाकर धमकाने के साथ उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और यह बात किसी से बताने पर वीडियो वायरल कर उसे बर्बाद करने की धमकी देकर चला गया।
डेमाे पिक
इसके बाद दरोगा आए दिन उसके घर पहुंचकर उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने बताया कि पिछले आठ मई को दरोगा फिर से उसके घर आया। इस पर उसने उससे शादी करने का दबाव बनाया। जिससे आक्रोशित दरोगा उसे जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमाे पिक
पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मिश्र का कहना है कि दारोगा मौजूदा समय में गोरखपुर में तैनात है। घटना पुरानी है। जांच पड़ताल कराई जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।