फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक महिला अपने शव का बता रही पता: फोन पर भाई से कहा- जंगल में लटकी है मेरी लाश, देख जाओ, बिगाड़ दी है मेरी दशा

Tue, 20 Dec 2022 06:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Dec 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
Woman in Hamirpur is telling the address of her dead body on phone
Hamirpur Viral Case - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके शरीर में रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक महिला का ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें महिला रोते हुए बता रही है कि उसका शव जंगल में लटका है... देख जाओ।



दरअसल, वायरल ऑडियो में निशा नाम की महिला फोन पर अपने भाई से बात कर रही है। वो रोते हुए कह रही है कि उसका शव जंगल में लटका है....देख जाओ। वहीं, इसी नाम की महिला की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने पर कोतवाली पुलिस की रातों की नींद उड़ गई है। 

वायरल ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वायरल ऑडियो में महिला अपने भाई से रोते हुए कहती है कि डिग्गी निवासी सतीश पैसा लेने के लिए चार लोगों को बुलाया था। दो लोग उसे गाड़ी में ले गए। उसे मारकर जंगल में टांग गए हैं और उन्होंने मेरी दशा बिगाड़ दी है।

Woman in Hamirpur is telling the address of her dead body on phone
Hamirpur Viral Case - फोटो : अमर उजाला

इस पर युवक कहता है कि मैं हमीरपुर आ रहा हूं। महिला उस युवक की पत्नी से बात करते हुए कहती है कि मुझे आकर देख जाओ। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को सदर कोतवाली में कांशीराम कॉलोनी निवासी बुलबुलिया ने तहरीर दी थी।

Woman in Hamirpur is telling the address of her dead body on phone
Hamirpur Viral Case - फोटो : अमर उजाला

वायरल ऑडियो से घटना का क्या कनेक्शन
उसमें बताया था कि उसकी पुत्री निशा 15 दिसंबर को अपने भाई मुकेश के खाते में पैसा डालने को कहकर निकली थी। फिर वह घर नहीं पहुंची, जिस पुलिस गुमशुदगी दर्ज तलाश कर रही है। वहीं उसका नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। वायरल ऑडियो से इस घटना का क्या कनेक्शन हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman in Hamirpur is telling the address of her dead body on phone
Hamirpur Viral Case - फोटो : अमर उजाला

बड़ी बहन के ऊपर आकर बताई घटना
शहर के कांशीराम निवासी जिस महिला की बात हो रही है। उसका भाई दिल्ली में रहता था। वह सोमवार को दिल्ली से लौट आया है। पुलिस ने उससे भी इस मामले में पूछताछ की है।  उसने पुलिस को बताया कि मेरी जिस महिला से बात हो रही थी, वो मेरी बड़ी बहन है। निशा उसके ऊपर सवार होकर आई थी, जिसने पूरी घटना बताई है। 

विज्ञापन
Woman in Hamirpur is telling the address of her dead body on phone
Hamirpur Viral Case - फोटो : अमर उजाला

फोन नंबर की डिटेल खंगाल रही है पुलिस
निशा के मोबाइल से जिस नंबर पर सबसे अधिक बात हो रही है। उसका डाटा पुलिस खंगाल रही है।  पुलिस का कहना है कि जिस नंबर पर निशा की सबसे ज्यादा बात हो रही थी, उसका पता लगाया जा रहा है। वो नंबर बंद आ रहा है। वहीं पुलिस डिग्गी में रहने वाले सतीश की तलाश में भी जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed