{"_id":"5da883c48ebc3e017f1e7997","slug":"wife-became-obstructionist-in-illegal-relation-husband-in-news-channel-conspired-to-kill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिव्या हत्याकांड: अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी तो न्यूज चैनल में एकंर पति ने रची हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्या हत्याकांड: अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी तो न्यूज चैनल में एकंर पति ने रची हत्या की साजिश
Fri, 18 Oct 2019 08:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
मृतका दिव्या का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में दिव्या मिश्रा की हत्या में पुलिस ने पति अजितेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला मित्र से अवैध संबंध के चलते पति अजितेश ने दोस्त अखिल के हाथों दिव्या की हत्या करवाई है। पुलिस ने अखिल और उस महिला मित्र को भी गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा बलसिंह मोहल्ला में गत सोमवार को रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रमोद मिश्रा की पुत्र वधू दिव्या मिश्रा की घर के अंदर सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी गई थी।
जिला अस्पताल में बैठे मृतका का भाई सचिन कुमार व नानी
- फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त हत्या हुई, घर में दिव्या व उसकी बुजुर्ग ददिया सास मौजूद थीं। ससुर बाहर गए हुए थे। गुरुवार को एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने हत्या से जुड़ी कड़ियों को जोड़ते पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया था। दिव्या के मोबाइल से मिले मैसेज और सर्विलांस से मिली लोकेशन के आधार पर पति अजितेश पर हत्या का संदेह हुआ।
जानकारी देते मृतका के ससुर प्रमोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने नोएडा जाकर एक न्यूज चैनल में छानबीन की। इसके बाद कड़ियां जुड़ती चलीं गईं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में अजितेश मिश्रा ने बताया कि न्यूज चैनल में ही साथ काम करने वाली एक महिला से उसके संबंध की जानकारी दिव्या को हो गई थी। इसी वजह से पत्नी से झगड़ा होता रहता था। गत सात अक्तूबर को दिव्या व उसकी महिला मित्र से फोन पर काफी कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्त व्यस्त पड़ा दिव्या का कमरा
- फोटो : अमर उजाला
परेशान होकर उसने न्यूज चैनल में साथ काम करने वाले दोस्त अखिल कुमार सिंह से मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। साजिश के तहत 14 अक्तूबर को अजितेश ने अखिल को नया सिम व मोबाइल देकर बस से इटावा भेजा। चूंकि दिव्या शादी के बाद ग्रेटर नोएडा में पति के साथ रही। तभी से वह अखिल को भाई मानने लगी थी। अखिल भी ग्रेटर नोएडा के अजनारा हाउस में रहता है। हत्या वाले दिन अजितेश नोएडा से पत्नी दिव्या व पिता प्रमोद से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में रहा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यह सब अजितेश ने इसलिए किया, ताकि दिव्या कहीं घर से बाहर न निकल जाए और पिता की लोकेशन मालूम होती रहे। अखिल जब घर पहुंचा तो दिव्या उसे अपने कमरे में ले गई। दिव्या को उसकी मंशा का अनुमान नहीं था। उसने अखिल को शादी की एलबम दिखाई और मुंहबोले भाई के नाते अखिल से पति अजितेश को समझाने के लिए भी कहा। इसी बीच अखिल ने मौका पाकर पास रखे गुलदस्ते से दिव्या के सिर में प्रहार किया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।