फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है पीयूष जैन: अखिलेश यादव की फोटो के साथ लॉन्च किया था समाजवादी इत्र, तिजोरियाें में मिले नोटों के बंडल

Fri, 24 Dec 2021 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 24 Dec 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Who is Piyush Jain: Samajwadi perfume was launched with Akhilesh Yadav's photo
अखिलेश यादव ने की थी समाजवादी इत्र की लॉचिंग - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) की टीम ने छापेमारी की है। इसमें करोड़ों रुपये का कैश बरामद हुआ है। नोटों के बंडलों से भरी अलमारियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पीयूष जैन कानपुर के नामी परफ्यूम व्यवसायी हैं और समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। पीयूष जैन ही वह शख्स हैं, जिन्होंने लगभग एक माह पहले लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी नाम से परफ्यूम को लॉन्च किया था। गुरुवार को डीजीजीआई की टीम ने पीयूष जैन के मुंबई, कन्नौज, गुजरात और कानपुर के ठिकानों पर छापेमारी की। खबर है कि इन छापों में अब तक 150 करोड़ रुपये का कैश बरामद हुआ है और गिनती जारी है। एक साथ शुरू हुई कार्रवाई के दो-तीन दिन तक चलने की उम्मीद है।


 
Who is Piyush Jain: Samajwadi perfume was launched with Akhilesh Yadav's photo
gst raid - फोटो : amar ujala
पीयूष जैन का मूल निवास स्थान कन्नौज के छपट्टी मोहल्ले का होली चौक है। वह भारत में इत्र के बड़े व्यवसायियों में शुमार हैं। उनका इत्र एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कानपुर और मुंबई में भी पीयूष के परिवार के काफी लोग रहते हैं, साथ ही दफ्तर भी हैं। डीजीजीआई की टीम ने पीयूष जैन की फैक्टरी, कार्यालय, कोल्ड स्टोर और पेट्रोल पंप पर छापेमारी की और इस दौरान करोड़ों की कर चोरी सामने आई।
 
 
Who is Piyush Jain: Samajwadi perfume was launched with Akhilesh Yadav's photo
gst raid - फोटो : amar ujala
पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज में घर के अलावा कन्नौज में परफ्यूम फैक्टरी, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप हैं। मुंबई में पीयूष का घर, हेड ऑफिस और शोरूम भी है। जैन की कंपनियां मुंबई में भी रजिस्टर हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पीयूष जैन के पास लगभग 40 कंपनियां हैं, जिनमें से 2 मिडिल ईस्ट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Piyush Jain: Samajwadi perfume was launched with Akhilesh Yadav's photo
gst raid - फोटो : amar ujala
जैन के मुंबई के शोरूम से परफ्यूम पूरे देश और विदेश में बिकता है। अधिकारियों ने बताया कि कन्नौज स्थित फैक्टरी से इत्र मुंबई जाता है। यहां से इत्र पूरे देश और विदेश में बेचा जाता है। पीयूष जैन की देश-विदेश में कई कंपनियां हैं। जिसमें दो सऊदी अरब, दो देश के पूर्वी राज्यों में हैं। 
विज्ञापन
Who is Piyush Jain: Samajwadi perfume was launched with Akhilesh Yadav's photo
gst raid - फोटो : amar ujala
यह लांचिंग समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों की गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। इसकी खुशबू देश ही नहीं, विदेश तक फैलेगी। लांचिंग के समय सपा एमएलसी पम्पी जैन ने कहा था कि यह इत्र ऐसा है, जिसके इस्तेमाल से समाजवाद की खुशबू आएगी और 2022 में नफरत खत्म कर सभी में प्रेम बढ़ाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed