फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक पल के लिए विचलित कर सकती हैं ये तस्वीरें, बच्चों की थाली में कुत्ते की हिस्सेदारी

Fri, 08 Feb 2019 07:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Feb 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
when children having mid day meal with dog
मिड डे मील में बच्चों की थाली में खाना खाता कुत्ता

केंद्र सरकार बच्चों को स्वच्छ और अच्छा खाना उपलब्ध करवाने के लिए लाख जतन कर ले लेकिन बच्चों को मिलने वाले खाने का सच देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। घाटमपुर के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) में लापरवाही बरती जा रही है।

 

 

when children having mid day meal with dog
डेमो
अमौर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जहां बच्चों को दूध के नाम पर पानी पिलाया जा रहा है, वहीं खाना परोसने के बाद बच्चों के बीच में एक कुत्ता भी मुंह मारता हुआ दिखा। बुधवार को मिड डे मील के मीनू के अनुसार बच्चों को खाने के साथ 150 ग्राम प्रति बच्चे की दर से दूध पिलाने के आदेश हैं।

 
when children having mid day meal with dog
डेमो
जिस बर्तन में दूध रखा था। उसमें दूध के नाम पर पानी ही भरा दिखाई दिया। बच्चे लाइन में बैठकर खाना खा रहे थे। उस समय एक कुत्ता भी थालियों में मुंह मारकर निवाला छीनने को घूमते दिखा। स्कूल की प्रधानाध्यापिका दीपा सिंह ने स्वीकार किया कि स्कूल परिसर में कभी-कभार खाने के लालच में कुत्ते घुस आते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
when children having mid day meal with dog
डेमो
बच्चों के बीच तक पहुंच जाते हैं। बुधवार को स्कूल में कुल 82 बच्चे उपस्थित थे। लंबी लाइन के बीच कुत्ता घुस आया था। खंड बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि यदि किसी स्कूल में मानक के विपरीत भोजन बनाए जाने की शिकायत मिलती है तो वह तुरंत वहां जांच कराते हैं।

 
विज्ञापन
when children having mid day meal with dog
डेमो
बताया कि अमौर गांव के विद्यालय में यदि पानी जैसा दूध बंटवाया जा रहा है और बच्चों के बीच कुत्ते घुस आते हैं तो वह इसकी जांच करके दोषी लोगों के खिलाफ जांच होगी और अधिकारियों को रिपोर्ट भी देंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed