फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल यादव की पार्टी के नेताओं ने भाजपा, सपा और बसपा को पानी पी-पी कर कोसा, जानिए क्यों..

Fri, 08 Feb 2019 07:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Feb 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadavs party leader statement about sp bsp and bjp
शिवपाल सिंह यादव
लोक सभा चुनाव 2019 आने से पहले यूपी की राजनीतिक पार्टियों में घमासान शुरु हो गया है। नेता दूसरी पार्टियों को पानी पी-पी कर कोस रहे हैं। कुछ ऐसा ही यूपी के बांदा जिले में हुआ जब शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के नेताओं ने सपा, बसपा और भाजपा को खरी-खरी सुनाना शुरु कर दिया।



 
shivpal yadavs party leader statement about sp bsp and bjp
भाषण देते हुए प्रसपा के नेता
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने बुधवार को यहां मंडल मुख्यालय में विपक्षी दलों को अपनी ताकत का एहसास कराया। कलक्ट्रेट के पास धरना और सभा में भाजपा के साथ सपा और बसपा की भी जमकर खबर ली। राज्यपाल को संबोधित 10 सू्त्री मांगपत्र डिप्टी कलक्टर को सौंपा।

 
shivpal yadavs party leader statement about sp bsp and bjp
शिवपाल सिंह यादव
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव बीना पटेल और रामशरण यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों में प्रदेश का हर तबका परेशान हो उठा है। उनका दर्द उजागर करने वाला कोई राजनीतिक दल नहीं है। सपा और बसपा एक-दूसरे के पिट्ठू बनकर चुप्पी साधे है। लेकिन आम आदमी का दर्द प्रसपा के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने महसूस किया है और इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadavs party leader statement about sp bsp and bjp
डेमो
धरना सभा को जिलाध्यक्ष इमत्याज खां सहित कई प्रसपा नेताओं ने संबोधित किया। सभा के बाद ज्ञापन दिया गया। इसमें पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किए गए वादे पूरे करने, गरीबों के खातों में 15 लाख पहुंचाने, बेरोजगारी भत्ता और बांदा कताईमिल चालू कराने, किसान आयोग का गठन, 5 हेक्टेयर तक के किसानों को तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि आदि की मांगें शामिल हैं।


 
विज्ञापन
shivpal yadavs party leader statement about sp bsp and bjp
मायावती-अखिलेश
सभा और ज्ञापन में प्रमुख महासचिव दुर्गा प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव कल्पना सोनी, सुनीता यादव, महिला अध्यक्ष वर्षा गुप्ता, आसिफ अली, अंसार खां, रवि गुप्ता, धनेश सोनी, जगमोहन यादव, अभय यादव, नदीम अहमद, संदीप प्रजापति, हाफिज हिसामुद्दीन, मनोज यादव, पिंटू आदि शामिल रहे। संचालन उपाध्यक्ष सूबेदार सिंह रजक ने किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed