फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी का सितम: यूपी के कई शहरों में आज बारिश व ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Thu, 04 Feb 2021 11:18 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Weather forecast up, weather news in kanpur, Meteorological Department issued warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में आठ फरवरी के बाद दिन में ठंड काफी कम होने की संभावना है लेकिन रात में शीतलहर जारी रहेगी। पांच व छह फरवरी को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी और ओले पड़ने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।
Weather forecast up, weather news in kanpur, Meteorological Department issued warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप तेज होने और हवा की रफ्तार 2.5 किमी. प्रति घंटा होने से सर्दी का असर कम रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि देश के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों में मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है।
Weather forecast up, weather news in kanpur, Meteorological Department issued warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather forecast up, weather news in kanpur, Meteorological Department issued warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
विज्ञापन
Weather forecast up, weather news in kanpur, Meteorological Department issued warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम की सटीक जानकारी के लिए कतर व ऑस्ट्रिया से आएंगे सेंसर
मौसम और प्रदूषण की हर घंटे सटीक जानकारी देने के लिए कतर और ऑस्ट्रिया से सेंसर मंगाए जाएंगे। इसे लेकर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की तरफ से दोनों देशों की एजेंसियों के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। इन देशों के मौसम और प्रदूषण मापक सेंसर काफी अच्छे माने जाते हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से शहर के कुछ स्थानों पर ऐसे सेंसर युक्त मॉनीटर लगाने की योजना के बजट के लिए शासन को अनुमोदन भेजा गया था। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed