फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महकमे की भद पिटवाने के बाद किशोरी को खोजा, एक गिरफ्तार, वृद्धा से दो दरोगाओं ने डीजल के लिए वसूली थी रकम

Wed, 03 Feb 2021 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Feb 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police found missing teenager in kanpur, one arrested
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
महकमे की भद पिटवाने के बाद आखिरकार पुलिस ने अगवा किशोरी को बुधवार को खोज निकाला। नौबस्ता के बंबा इलाके से किशोरी के साथ नामजद आरोपी ठाकुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। चकेरी से सात जनवरी को एक 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ था।
Police found missing teenager in kanpur, one arrested
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
किशोरी की दिव्यांग बूढ़ी मां ने ठाकुर(दूर का रिश्ते में चचेरा भाई) समेत सात नामजद व दो अज्ञात पर साजिश के तहत अपहरण करने का केस दर्ज कराया था। किशोरी को खोजने के नाम पर दरोगा अरुण कुमार व राजपाल सिंह ने किशोरी की मां से डीजल भरवाने के नाम पर 12 से 15 हजार रुपये वसूल लिए थे।
 
Police found missing teenager in kanpur, one arrested
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पहले जब पीड़िता ने डीआईजी से शिकायत की तो दोनों दरोगा निलंबित किए गए और चार टीमों को किशोरी की तलाश में लगाया गया। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि किशोरी मिल गई है। उसका मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police found missing teenager in kanpur, one arrested
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के नाम पर लापरवाही की पार की हदें 
जब पुलिस ने आरोपी ठाकुर का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि नंबर ऑन है। उसकी लोकेशन नौबस्ता में मिली। उसी आधार पर उसे ट्रेस किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि जब से किशोरी का अपहरण हुआ तब से ठाकुर ये नंबर चला रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निलंबित पुलिसकर्मियों ने किस हद तक लापरवाही की है। वहीं पता चला है कि नौबस्ता के नट बस्ती में पूरे माह से दोनों रह रहे थे। कभी डिवाइडर तो कभी पेड़ के नीचे सोते थे। मजदूरी कर ठाकुर दो वक्त की रोटी जुटाता था। 
 
विज्ञापन
Police found missing teenager in kanpur, one arrested
किशोरी के लापता होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
दोनों बोले, मैंने शादी कर ली है
इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल जांच में किशोरी की उम्र 16-17 वर्ष होने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में किशोरी और आरोपी ने बताया कि उन्होंने एक मंदिर में शादी कर ली है। पुलिस इन सभी तथ्यों को खंगाल रही है। किशोरी कभी मां तो कभी आरोपी के साथ रहने की बात कह रही है। अगर वो मां केपास नहीं जाती है तो नारी निकेतन में भेजा जाएगा। अभी ये तय नहीं किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed