फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather department latest news in summer season, risk in these cities of up

दक्षिणी पूर्वी हवाओं ने गर्मी के साथ बढ़ाई बेचैन करने वाली उमस, जानिए कब तक झेलना पड़ेगा ये कहर

Mon, 03 Jun 2019 04:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jun 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
weather department latest news in summer season, risk in these cities of up
गर्मी के साथ अब बेचैन करने वाली उमस भी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों औरैया, हमीरपुर, जालौन, महोबा, बांदा और फतेहपुर में भीषण गर्मी के साथ-साथ अब बेचैन करने वाली उमस भी शुरू हो गई है। पिछले दो दिनों से हवा में नमी की मात्रा में बढ़त हुई है।
विज्ञापन


रविवार को नमी की अधिकतम मात्रा तीन प्रतिशत बढ़कर 64 पर आ गई। दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से उमस और बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण पूर्वी हवाओं की वजह से उमस बढ़ रही है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार का अधिकतम तापमान 38.8  डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार सुबह धूप निकलने के समय से ही हल्के बादल आने शुरू हो गए थे।

दोपहर में ये फिर से गायब हो गए और शाम को दोबारा नजर आने लगे। बादलों की वजह से ही उमस बढ़ रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विभाग के विजय दुबे के अनुसार बंगाल की घाटी से नमी लेकर हवाएं चार जून तक चलेंगी। इस वजह से उमस बनी रहेगी।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान
अधिकतम- 38.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस

आद्रर्ता
अधिकतम- 50 प्रतिशत 
न्यूनतम- 36 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed