{"_id":"5c7a327fbdec224b7a555e52","slug":"villagers-said-parachute-fall-in-field","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इटावा के एक गांव में पैराशूट गिरने की खबर से ग्रामीणाें में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के एक गांव में पैराशूट गिरने की खबर से ग्रामीणाें में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस
Sat, 02 Mar 2019 01:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के एक गांव में शनिवार सुबह ग्रामीणों को खेतों में आसमान से कोई पैराशूट जैसी चीज गिरती हुई नजर आई। पैराशूट जैसी चीज गिरने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पैराशूट गिरने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।
डेमो
जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ और ही नजर आया। इटावा के चौबिया में शनिवार सुबह संतोषपुर गांव में GTNIS डिवाइस (मौसम विभाग का एक यंत्र) गिरने से हड़कंप मच गया। डिवाइस में बैलून लगा था। जिसे लोगों ने पैराशूट समझ लिया था।
डेमो
गांव वालों ने बताया कि किसी पैराशूट जैसी चीज जमीन पर उतरती देखी थी। इस पर गांव वालों की भीड़ लग गई। खेत में पैराशूट गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पुलिस का अनुमान है कि ये गुब्बारा मौसम विभाग का GTNIS detector डिवाइस है। मौसम की जानकारी लेने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। बैलून के साथ डिवाइस गिरने से खेतों में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
डेमो
हिम्मत जुटाकर खेतों में काम कर रहे लोग डिवाइस को देखने के लिए पहुंच रहे थे। पैराशूट जैसी चीज गिरने की सूचना पर चौबिया पुलिस ने डिवाइस को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की है।