फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: रूस में पढ़ता है विकास का बेटा, लखनऊ में हैं पत्नी और दो बच्चे, छोटे भाई की बीवी दस साल से बिकरू प्रधान

Sun, 05 Jul 2020 05:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 05 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter: Kanpur Criminal Vikas Dubey Son Studies In Russia, wife and two children lives in Lucknow
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
विकास दुबे के एक भाई की हत्या हो चुकी है। पिता रामकुमार दुबे गांव में ही रहते हैं। इस वक्त वो मानसिक रूप से कमजोर हैं। रामकुमार दुबे के तीन पुत्र विकास दुबे, अवनीश और दीपू थे जिनमें दस साल पहले भूमि विवाद में अविनाश दुबे की हत्या हो चुकी है।


 
Vikas Dubey Encounter: Kanpur Criminal Vikas Dubey Son Studies In Russia, wife and two children lives in Lucknow
विकास दुबे और उसकी मां सरला दुबे - फोटो : amar ujala
विकास की मां सरला दुबे छोटे भाई दीपू के साथ लखनऊ में रहती हैं। अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद विकास पत्नी रिचा दुबे और दो बेटों आकाश और शानू के साथ लखनऊ में रहता है। विकास के बेटों को कभी ग्रामीणों ने नहीं देखा। सिर्फ नाम सुनते आए हैं।




 
Vikas Dubey Encounter: Kanpur Criminal Vikas Dubey Son Studies In Russia, wife and two children lives in Lucknow
पुलिस के साथ विकास के पिता राम कुमार दुबे - फोटो : अमर उजाला
विकास ने सालों पहले कानपुर निवासी बदमाश राजू खुल्लर की बहन से शादी की थी जिसे अब लोग रिचा के नाम से जानते हैं। विकास की मां सरला ने बताया कि शुक्रवार को घर पर चूल्हा नहीं जला। बहू, बच्चे सब भूखे रहे। शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई तो पड़ोस के एक जानने वाले के साथ अस्पताल गईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter: Kanpur Criminal Vikas Dubey Son Studies In Russia, wife and two children lives in Lucknow
विकास दुबे ने खेला खूनी खेल - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि विकास ने कानपुर के शास्त्रीनगर निवासी रुचि से प्रेम विवाह किया था। उसका एक बेटा आकाश रूस में रहकर एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा शांतनु यहां पीजीआई के एल्डिको स्थित मिलेनियम स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। दीप प्रकाश की पत्नी अंजलि कानपुर में ग्राम प्रधान है। उसका बेटा गुनगुन व राम पीजीआई के एल्डिको स्थित एलपीएस स्कूल में पढ़ते हैं।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Encounter: Kanpur Criminal Vikas Dubey Son Studies In Russia, wife and two children lives in Lucknow
मां सरला दुबे एवं विकास दुबे - फोटो : amar ujala
विकास की मां सरला काफी समय से बीमार चल रही हैं। उन्होंने बताया छोटे बेटे दीपू की पत्नी अंजलि बिकरु गांव में 10 साल से प्रधान है। उसके काम से खुश होकर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मानित भी कर चुके हैं। बोलीं छोटी बहू अंजलि का इस सबसे कोई लेना-देना नहीं है। मां सरला ने बताया कि उनके पति रामकुमार गांव में ही रहते हैं। लंबे अरसे से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed